फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tele consultation for pregnant women to start in GMSH-16

जीएमएसएच 16 में गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू होगी टेली कंसल्टेशन

Tue, 23 Jun 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tele consultation for pregnant women to start in GMSH-16
चंडीगढ़ । जीएमएसएच-16 के गाइनी डिपार्टमेंट में जल्द ही टेली कंसलटेंट सर्विस शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कोरोना महामारी के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वीके नागपाल ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान गाइनी, पैडियाट्रिक और इमरजेंसी सुविधाएं लगातार जारी रही हैं लेकिन अब स्थिति चिंताजनक हो रही है। ऐसे में योजना बनाई गई है कि गाइनी डिपार्टमेंट को दो स्मार्टफोन दे दिए जाएं ताकि वह अपने यहां पंजीकृत महिलाओं को टेली कंसलटेंट के जरिए समय-समय पर परामर्श उपलब्ध कराती रहें। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को बार-बार अस्पताल आने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। वह अपनी रिपोर्ट को संबंधित डॉक्टर को उस नंबर पर व्हाट्सएप कर सकेंगी। इसके आधार पर उन्हें आगे फॉलो किया जाएगा। डॉ. नागपाल ने बताया कि अस्पताल आने पर संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। ऐसी स्थिति में गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे और वृद्धों को बचने की जरूरत है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मौजूदा समय में अस्पताल की गाइनी डिपार्टमेंट में प्रतिदिन 150 से 200 महिलाएं रोजाना आ रही हैं। बता दें कि अब तक जीएमएसएच-16 में 7 ऐसी गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हो चुकी है जो कोरोना पॉजिटिव थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed