फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Technical personnel now will get promotion in six years

तकनीकी कर्मियों को छह साल में मिलेगा प्रमोशन

Tue, 24 Dec 2019 02:12 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Technical personnel now will get promotion in six years
चंडीगढ़। पीयू में हुई जेसीएम बैठक में तकनीकी कर्मियों को नए साल का तोहफा मिला है। अब उनके प्रमोशन आठ साल की जगह छह साल में मिलेंगे। कर्मचारी नेताओं ने तकनीकी कर्मियों की इस मांग को प्रमुखता से रखा। कहा कि आठ साल प्रमोशन के लिए अधिक हैं, यह अवधि घटाई जानी चाहिए। उसके बाद सभी ने इस पर मुहर लगा दी। इस निर्णय से दर्जनों तकनीकी कर्मियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में वंचित कर्मचारियों को अशॉर्ड करिअर स्कीम का लाभ देने के लिए प्रस्ताव रखा गया। 10, 20 व 30 साल में कर्मचारियों को ग्रेड पे मिलता है। इस पर सहमति सभी की बनी, लेकिन फाइनल मुहर एफडीओ की अनुमति के बाद लगेगी। कर्मचारी नेता दीपक कौशिक ने बताया कि जिन कर्मचारियों ने इस स्कीम का लाभ नहीं उठाया है उसके लिए ऑप्शन खुल जाएगा, वह इसका लाभ लेना चाहेंगे तो अप्लाई कर सकेंगे। उन्होंने सभी चालकों को स्पेशल पे देने की मांग रखी। इसके अलावा ओवर टाइम का भी प्रस्ताव रखा गया। उधर, इस बैठक में कई सदस्यों के न पहुंचने के कारण कर्मचारियों के कुछ मसले हल नहीं हो सके, अब यह अगली बैठक में होंगे। हालांकि बैठक का कोरम पूरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed