{"_id":"6122bef88ebc3e79c30a2459","slug":"team-selection-for-world-skating-championship-many-players-of-the-city-also-got-place-chandigarh-news-pkl4242761163","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन, शहर के कई खिलाड़ियों को भी मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन, शहर के कई खिलाड़ियों को भी मिली जगह
विज्ञापन
चंडीगढ़। इटली में 9 से 11 सितंबर तक होने वाली वर्ल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला और पुरुष टीम का चयन किया गया है। रोलर स्केटिंग फेडरेशन की ओर से इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियाें के नाम की घोषणा की गई है। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली इनलाइन हॉकी टीमाें में शहर के खिलाड़ी भी चुने गए हैं। कोच भूपिंदर सिंह ने बताया कि लड़कों में शिविन गोयल, रूहनीश राज सिंह, खिटी वशिष्ठ, अमनप्रीत सिंह, नमम पब्बी और अर्शदीप का नाम शामिल है। वहीं, लड़कियाें में नानकी गुरनूर, यशिका, आयुषी और रूपसी चंदन का नाम शामिल हैं।
शहर में लगाए गए कैंप में शामिल थे खिलाड़ी
इटली में होने वाली वर्ल्ड स्केटिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय महिला और पुरुष की टीम में खिलाड़ियों की टीमों के चयन के लिए पिछले सप्ताह सेक्टर- 10 स्थित स्केटिंग रिंक में कैंप लगाया गया था। रोलर स्केटिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित इस कैंप में देश के विभिन्न शहराें में ट्रायल के बाद चुने गए 50 लड़के और लड़कियाें को इस कैंप में बुलाया गया। यहां बेहतर प्रदर्शन के बाद भारतीय लड़के और लड़कियाें की टीमों की घोषणा की गई जिसमें शहर के खिलाड़ी शामिल रहे।
योग्यता के आधार पर खिलाड़ियाें का चयन
रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव नरेश कुमार ने बताया कि जिन खिलाड़ियाें ने चंडीगढ़ में लगने वाले कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था, उन खिलाड़ियाें को भारतीय टीम टीम में जगह दी गई है। इटली रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ी 4 सिंतबर के आसपास दिल्ली में पहुंच जाएंगे।