फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Team ready for National Canoeing Marathon

नेशनल कैनोइंग मैराथन के लिए टीम तैयार

Fri, 08 Jan 2021 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
Team ready for National Canoeing Marathon
चंडीगढ़। नेशनल कैनोइंग मैराथन के लिए शहर के रोइंग खिलाड़ियों का चयन हो गया है। ट्रायल के बाद कुल 9 खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें 2 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं।
विज्ञापन

नेशनल कैनोइंग मैराथन का आयोजन भोपाल में 16 से 18 जनवरी को किया जाना है। इसके लिए सुखना लेक पर खिलाड़ियों के लिए कैंप की शुरुआत हो चुकी है। खिलाड़ी सुबह और शाम चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गए हैं। लॉकडाउन के बाद पहली बार हो रही नेशनल कैनोइंग मैराथन चैंपियनशिप शहर के खिलाड़ियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि खिलाड़ियों को महीनों बाद खेलने का मौका मिला है। इस चैंपियनशिप के जरिए वे न केवल अपनी फिटनेस परख पाएंगे, बल् िमेडल जीतकर आत्मविश्वास भी बढ़ा पाएंगे।
विज्ञापन

14 जनवरी को रवाना होगी टीम
नेशनल कैनोइंग मैराथन चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ टीम के चयन के लिए ट्रायल की प्रक्रिया रखी गई थी। इसके बाद सुखना लेक पर ट्रायल लिए गए। ट्रायल में खिलाड़ियों के लिए कई चुनौतियां रखी गई थीं। नौ खिलाड़ियों ने चुनौती को पार करके चंडीगढ़ की टीम में जगह बनाई। टीम 14 जनवरी को भोपाल के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों बाद पानी में उतरे
टीम में शामिल हुए डीएवी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष के छात्र अनमोल ने कहा कि लॉकडाउन के बाद जब वह कई महीनों बाद अपनी किश्ती के जरिए पानी में उतरे तो काफी खुशी हुई। पहले कुछ दिन तो काफी परेशानी हुई, लेकिन उसके बाद परिस्थितियां ठीक होने लगीं। अब चैंपियनशिप पर फोकस है।
जीत का जज्बा लेकर जाएंगे
टीम में चुने गए डीएवी कॉलेज के करन कंबोज ने कहा कि वह अपनी टीम के अन्य सहयोगियों के साथ जीत का जज्बा लेकर चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रहे हैं। पहली चुनौती ट्रायल में बेहतर करना और दूसरी टीम में जगह बनाने की थी।
लॉकडाउन के बाद पहली चैंपियनशिप
नेशनल टीम में शामिल हुए डीएवी कॉलेज के छात्र कंवलजीत सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के बाद यह पहली चैंपियनशिप है। यह काफी चुनौतीपूर्ण है। हमें कैंप में कड़ी मेहनत करते हुए चैंपियनशिप में मेडल जीतने होंगे।

क्या कहते हैं कोच
कोच दीपक कुमार ने बताया कि ट्रायल के बाद बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। कोरोना महामारी के चलते खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाए थे, पर इसके बावजूद टीम के खिलाड़ियों को मनोबल ऊंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed