फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Team of experts from IIM-Ahmedabad to visit Punjab in February

Chandigarh News: आईआईएम-अहमदाबाद के विशेषज्ञों की टीम फरवरी में करेगी पंजाब का दौरा

Tue, 28 Jan 2025 09:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
Team of experts from IIM-Ahmedabad to visit Punjab in February
प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और बेहतर बनाने के लिए करेगी विचार-विमर्श
विज्ञापन


आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रिंसिपलों के लिए विशेष कार्यक्रम किया तैयार : बैंस

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि प्रदेश के आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रिंसिपलों में प्रबंधन कौशल और शैक्षणिक प्रदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), अहमदाबाद के विशेषज्ञों की एक टीम फरवरी में पंजाब का दौरा करेगी। यह टीम प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बेहतर बनाने के लिए प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करने के लिए प्रमुख भागीदारों के साथ विचार-विमर्श करेगी।

आईआईएम-अहमदाबाद एनआईआरएफ रैंकिंग में पहले स्थान पर है और यह अपनी नवीन शिक्षण विधियों, अनुसंधान और शैक्षणिक व व्यावसायिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। बैंस ने बताया कि पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईआईएम-अहमदाबाद के सहयोग से प्रदेश के आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के प्रिंसिपलों और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए एक विशेष मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (एमडीपी) तैयार किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईआईएम-अहमदाबाद के फैकल्टी सदस्य प्रमुख भागीदारों के साथ विचार-विमर्श और प्रशिक्षण संबंधी आवश्यकताओं का मूल्यांकन करने के लिए 12 से 15 फरवरी 2025 तक पंजाब का दौरा करेंगे। यह कार्यक्रम तकनीकी और व्यावसायिक संस्थानों को उत्कृष्टता के केंद्रों में उन्नत करने में विभाग की सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि पंजाब के तकनीकी शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र के विकास और इस क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए तैयार किए गए इस मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के 30 प्रिंसिपलों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को प्रतिष्ठित आईआईएम-अहमदाबाद कैंपस में पांच दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान 20 इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रोफेसर अम्बरीश डोंगरे और प्रोफेसर निहारिका वोहरा सहित आईआईएम-अहमदाबाद के प्रख्यात प्रोफेसरों द्वारा नवीनतम तकनीकों और अभ्यासों पर जानकारी दी जाएगी। यह कार्यक्रम रणनीतिक योजना और बजट प्रबंधन में सुधार, विवादों के प्रभावी समाधान के कौशल को प्रोत्साहित करने, टीम और समय प्रबंधन को बेहतर बनाने और संचार रणनीतियों को मजबूत करने में भी मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed