फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers took out a rally regarding the seventh pay scale

सातवें वेतनमान को लेकर शिक्षकों ने निकाली रैली

Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Teachers took out a rally regarding the seventh pay scale
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान को लेकर पंजाब सरकार नहीं जाग रही है। इसे लेकर शिक्षकों का आक्रोश बढ़ रहा है। पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने पूरे कैंपस में रैली निकाली। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू को पत्र लिखा जाएगा। हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षक हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं।
विज्ञापन

पुटा के बैनर तले शिक्षक पीयू के गेट नंबर दो पर एकत्रित हुए। यहां धरना दिया। सचिव अमरजीत सिंह नौरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हद कर दी है। शिक्षकों की मांगों पर काम नहीं हो रहा है। दूसरे प्रदेशों के शिक्षक सातवें वेतनमान का लाभ उठा रहे हैं, लेकिन यहां शिक्षकों का हक संघर्ष के बाद भी नहीं मिल रहा पर शिक्षक अपनी हार नहीं मानने वाले। उसके बाद शिक्षक नारेबाजी करते हुए पूरे कैंपस में घूमे। कई शिक्षक अपने आवासों, विभागों से निकलकर रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान कई वरिष्ठ शिक्षक शामिल रहे। उन्होंने भी आक्रोश जताया। कहा कि पंजाब सरकार को जगाने के लिए बड़ा निर्णय लेना होगा। शिक्षकों ने एलान किया कि अब शिक्षक आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। अपनी मांगों पर डटे रहेंगे। शनिवार को शिक्षण कार्य का बहिष्कार रहा। शोध कार्य भी नहीं हो पाया। छात्र परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed