{"_id":"61b7b6722b091a29484f8d9f","slug":"teachers-stopped-outside-sggs-26-from-going-to-governor-s-house-chandigarh-news-pkl435962873","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को गवर्नर हाउस जाने से एसजीजीएस-26 के बाहर ही रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को गवर्नर हाउस जाने से एसजीजीएस-26 के बाहर ही रोका
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के कॉलेजों और पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षक सोमवार को गवर्नर हाउस घेरने के लिए गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज-26 से निकले। इस दौरान पुलिस ने कॉलेज के गेट पर ही उन्हें रोक दिया।
पुटा, डीएवी, एसजीजीएस, एसडी आदि कॉलेजों व पंजाब के कॉलेजों के हजारों शिक्षक लंबे समय से सातवें पे कमीशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। डीएवी कॉलेज-10 में लगभग एक हफ्ते से शिक्षक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पुलिस के रोकने के बाद शिक्षकों ने सोमवार को कॉलेज परिसर में ही प्रदर्शन किया और रैली निकाली। शिक्षकों ने इस दौरान पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए।
पुुलिस की ओर से रोके जाने के बाद शिक्षक कॉलेज में ही ठहरे और उनकी तरफ से शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल गर्वनर हाउस गया। वहां उन्होंने पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुटा के अध्यक्ष डॉ. मृत्युजंय, सचिव अमरजीत सिंह नौरा के साथ कॉलेजों के शिक्षक भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे।
विज्ञापन
शिक्षकों ने रैलियों के चलते शिक्षण व्यवस्था के हो रहे नुकसान पर चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही पंजाब सरकार की निंदा करते हुए कहा कि लंबे समय से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, लेकिन सरकार का शिक्षण व्यवस्था को सुधारने की तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस दौरान शिक्षकों ने आवाज बुलंद की कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक शहर और पंजाब के कॉलेजों में शिक्षा बंद प्रदर्शन चालू रहेगा।