{"_id":"61b26da7ffdcd818d43dbf9a","slug":"teachers-on-the-roads-from-pu-to-matka-chowk-chandigarh-news-pkl435560974","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू से मटका चौक तक शिक्षक सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू से मटका चौक तक शिक्षक सड़कों पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। शहर के सभी कॉलेजों में सातवें पे कमीशन को लेकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन चल रहा है। कॉलेजों में धरने के साथ शिक्षक वीरवार सुबह शहर की सड़कों पर मांगों को लेकर उतरे। शिक्षकों ने पीयू के गेट नंबर 2 से लेकर मटका चौक पर सुबह के समय प्रदर्शन किया। दोनों जगह पुलिस बल की तैनाती रही।
पीयू गेट नंबर 2 को सुबह 11 बजे के करीब पुटा सदस्यों और शिक्षकों ने लगभग दो घंटे बंद रखा, जिससे वहां से आने-जाने वाले लोगों को थोड़ी समस्या भी हुई। वहीं मटका चौक पर सुबह पौने दस से 11 बजे तक शिक्षकों ने धरना जारी रखा।
मटका चौक पर डीएवी कॉलेज-10 के 100 के करीब शिक्षकों ने धरना दिया और पोस्टरों व नारों के माध्यमों से मांगों को लोगों तक पहुंचाया। इसमें समर्थन के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी टीचिंग एसोसिएशन के प्रधान मृत्युंजय, सचिव अमरजीत नौरा के साथ खालसा कॉलेज के कई शिक्षकों ने भी अपनी हाजिरी लगाई। एसडी कॉलेज के शिक्षकों ने अपने परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
वहीं डीएवी कॉलेज परिसर में चल रही भूख हड़ताल वीरवार को चौथे दिन भी जारी रही। डीएवी कॉलेज के मीडिया प्रभारी पुनीत रैना ने बताया कि पंजाब और चंडीगढ़ में लंबे समय से शिक्षक सातवें पे कमीशन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। वीरवार सुबह एक घंटे के लिए मटका चौक पर डीएवी के शिक्षकों के साथ खालसा कॉलेज व पुटा के सदस्यों ने सांकेतिक धरना दिया, जिससे लोगों तक यह बात पहुंचे। वहीं कैंपस परिसर में चल रही भूख हड़ताल वीरवार को चौथे दिन में पहुंची। चौथे दिन प्रो. आरती, प्रो. अंजलि, प्रो. बिमल अंजुम, प्रो. संगीता, प्रो. रुपिंदर, प्रो. रीतु शर्मा भूख हड़ताल पर रही और अन्य शिक्षक उनके साथ धरने में शामिल हुए। पीयू धरने में पुटा सदस्यों ने एलान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक शिक्षा बंद रहेगी। इस दौरान पीयू के वरिष्ठ शिक्षकों ने भी धरने को संबोधित किया।