फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers can start getting benefit of past service count from April

शिक्षकों को पास्ट सर्विस काउंट का लाभ अप्रैल से मिलना शुरू हो सकता

Tue, 09 Feb 2021 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Teachers can start getting benefit of past service count from April
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के शिक्षकों को पास्ट सर्विस काउंट का लाभ अप्रैल से मिलना शुरू हो सकता है। इसके लिए कमेटियां सक्रिय हुई हैं। फाइलों की वह जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

पीयू के 100 से अधिक शिक्षकों को पास्ट सर्विस काउंट का लाभ मिलना था। इसका अर्थ यह है कि शिक्षकों ने पीयू में नौकरी करने से पहले दूसरे संस्थानों में नौकरियां की हैं, वह अनुभव यहां काउंट किया जाना है। जैसे ही पुराना अनुभव काउंट होगा उसी के साथ शिक्षकों को पदोन्नति मिल जाएगी। पास्ट सर्विस काउंट का लाभ तीन साल पहले शिक्षकों को मिलना चाहिए था, लेकिन यह मामला लंबित होता गया। कुछ ही शिक्षकों को इसका लाभ मिल पाया। कई शिक्षक बुजुर्ग हो गए जो पास्ट सर्विस काउंट के बाद पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अब पीयू ने इसको लेकर गंभीरता दिखाई है। पुटा चुनाव में खड़े होने वाले दोनों ग्रुपों के घोषणा पत्र में भी यही मुद्दा शामिल था। अब जीतने वाले ग्रुप को भी इसके लिए ताकत लगानी होगी, क्योंकि तमाम शिक्षक पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अप्रैल से इसका लाभ मिलना शुरू होगा। इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed