फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher boycotting evaluation, PU is not taking the way of results

शिक्षक मूल्यांकन बहिष्कार पर, पीयू नहीं निकाल रही परिणाम का रास्ता

Mon, 12 Jul 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher boycotting evaluation, PU is not taking the way of results
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय समेत 196 कॉलेजों के शिक्षक मूल्यांकन बहिष्कार पर हैं। लगातार काम प्रभावित हो रहा है, लेकिन पीयू अभी तक परिणाम समय पर देने के लिए रास्ता नहीं निकाल पाई है। अब तो अफसर भी छात्रों के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग है कि उन्हें छठे वेतनमान का लाभ यूजीसी पे स्केल के साथ दिया जाए। इसे लेकर वह मूल्यांकन बहिष्कार पर हैं। लगभग एक सप्ताह से परीक्षा की कॉपियां चेक नहीं हो पा रही हैं। अगर ऐसा ही रहा तो इससे परिणाम देने में एक से दो माह की देरी हो सकती है। छात्रों का कहना है कि पीयू को इसका रास्ता निकालकर मूल्यांकन कार्य करवाना चाहिए, ताकि छात्रों को परिणाम समय पर मिल सकें। अगर परिणाम देरी से जारी हुआ तो छात्र नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इतना ही नहीं, दूसरे विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने में भी उन्हें दिक्कतें होंगी, क्योंकि आवेदन की तिथियां निकल चुकी होंगी। साथ ही जिन विद्यार्थियों की नौकरियां लगी हैं, उन पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में पीयू को जल्द से जल्द रास्ता निकालना चाहिए। छात्रों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी तो फोन तक नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed