फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tanjavur paintings, steeped in golden hues, captivate the audience.

Chandigarh News: स्वर्णिम आभा में डूबी तंजावुर पेंटिंग्स ने दर्शकों का खींचा ध्यान

Wed, 03 Dec 2025 10:44 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Tanjavur paintings, steeped in golden hues, captivate the audience.
मनीमाजरा। कलाग्राम के राष्ट्रीय शिल्प मेले में इस वर्ष जिस कला ने सबसे अधिक दर्शकों का ध्यान खींचा है, वह है दक्षिण भारत की प्राचीन और प्रसिद्ध तंजावुर पेंटिंग्स। भारतीय देवी-देवताओं की भव्य, अलंकारिक और भावपूर्ण छवियों से सजी यह कला अपने स्वर्णिम सौंदर्य और उत्कृष्ट हस्तकौशल के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन


स्टाल पर मौजूद चेन्नई के वरिष्ठ चित्रकार लोगानाथन चेट्टियार ने इसकी परंपरा, तकनीक और आध्यात्मिकता को विस्तार से समझाया। उनके अनुसार तंजोर पेंटिंग “भक्ति, कौशल और सांस्कृतिक विरासत का अद्वितीय संगम” है, जिसकी पहचान विश्वभर में बनी हुई है। इसमें सोने की पतली पन्नी का उपयोग होता है, जिससे वर्षों तक चमक बरकरार रहती है
विज्ञापन

इनका निर्माण प्रायः मजबूत लकड़ी के तख्तों पर प्राकृतिक चिपकने वाले पदार्थों की सहायता से किया जाता है जिससे इनकी आयु दशकों से लेकर सदियों तक बनी रहती है। इनमें मुख्यतया कृष्ण, लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, शिव-पार्वती और मुरुगन जैसे देवताओं की छवियां प्रमुखता से उकेरी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed