फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tampering with structure of four storey building, FIR against 9 people

Chandigarh News: चार मंजिला इमारत के स्ट्रक्चर से छेड़छाड़, 9 लोगों पर एफआईआर

Wed, 29 Jan 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Tampering with structure of four storey building, FIR against 9 people
चंडीगढ़। सेक्टर-17 में चार मंजिला महफिल होटल के स्ट्रक्चर से छेड़छाड़ के बाद गिरने के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन आरोपियों की पहचान स्पार्कल गोल्ड रिटेल वेंचर्स एलएलपी के प्रबंध निदेशक मोहम्मद आशेर ओट्टामूचिकल, पार्टनर मोहम्मद जिशाद एनके, पार्टनर अब्दुल मजीद मोझांगल, पार्टनर शफीक वीरनकुट्टी सफ़िया, शरईज वीरनकुट्टी सफ़िया, पार्टनर अब्दुल जलील रायरोथ, कंस्ट्रक्शन सुपरवाइजर विवेक, कंस्ट्रक्शन मैनेजर अनुराज, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड के स्टोर मैनेजर अजमल और अन्य के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-11 निवासी परमात्मा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ईश्वर चंद बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में स्पार्कल गोल्ड रिटेल वेंचर्स एलएलपी और अन्य पार्टनर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी संपत्ति में अनधिकृत रूप से संरचनात्मक परिवर्तन किए हैं, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने सेक्टर-17सी में स्थित एससीओ 183-184-185 नंबर में बनी बिल्डिंग को खरीदा था। मोहम्मद आशेर ने इस संपत्ति को मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के तहत रिटेल स्टोर स्थापित करने के लिए लीज पर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी संपत्ति आरोपियों के हवाले कर दी थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने बिना किसी अनुमति के रेनोवेशन करना शुरू कर दिया। इसके साथ स्ट्रक्चर से भी छेड़छाड़ की गई। इससे संपत्ति को करोड़ों का नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दी और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


बॉक्स
बिल्डिंग गिरने से वाली इमारत को भी काफी नुकसान हुआ था
सेक्टर-17 में डीसी ऑफिस से कुछ कदमों की दूरी पर स्थित महफिल होटल के नाम से जानी जाने वाली बिल्डिंग सुबह करीब सात बजे गिर गई। बिल्डिंग खाली थी और इस तरफ जाने वाले रास्ते को भी पुलिस ने पहले ही बंद कर रखा था। इमारत गिरने का वीडियो भी सामने आया था। बिल्डिंग गिरने से साथ वाली इमारत को भी काफी नुकसान हुआ था। उसके बाहर के दो पिलर टूट गए थे और दीवार टूट गई थी। इस हादसे से करीब एक सप्ताह पहले बिल्डिंग के पिलर्स में दरारें आ गई थीं। दरअसल, होटल के अंदर चल रहे काम के दौरान तीन पिलर्स में अचानक क्रैक आ गया था। इसकी वजह से साथ के बिल्डिंगों में काम कर रहे लोगों ने झटके महसूस किए। तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाया गया और पुलिस ने इस बिल्डिंग की तरफ आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया था। मौके पर कई पुलिस कर्मचारी तैनात कर बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed