फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Take strict action immediately by taking samples of water containing chemicals from fields: DC

Chandigarh News: समाधान शिविर में उपायुक्त ने 98 शिकायतें सुनी, शिकायत पर अधिकारियों से शाम तक मांगी रिपोर्ट

Fri, 12 Jul 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Take strict action immediately by taking samples of water containing chemicals from fields: DC
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-1 लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी ने मांदना गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर पानी निकासी, टूटा रास्ता ठीक करने, पुलिया पर पानी एकत्रित होने और डंगे हटने पर संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों से मुआयना कर शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने केमिकल युक्त पानी खेतों में छोड़ने पर नाराजगी प्रकट कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। शिविर में उन्होंने 98 शिकायतों को सुनकर कुछ का मौके पर ही समाधान किया और शेष को संबंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर निदान करने को कहा।
शिविर में उपायुक्त ने मानक टाबरा के ग्रामीणों की शिकायत पर फैक्टरी के मालिक द्वारा केमिकलयुक्त पानी खेतीबाड़ी की जमीन में छोड़े जाने से पीने का पानी जहरीला होने की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को मौके पर जाकर पानी के सैंपल लेने और पुलिस प्रशासन व प्रदूषण कंट्रोल विभाग को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा के सभी जिलों में समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री स्वयं समाधान शिविर की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के लोगों की प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करें, इसमें किसी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डाॅ. गर्ग ने खड़ग मंगोली के सत्यप्रकाश की शिकायत पर रिहायसी इलाकों में पानी इकट्ठा होने पर संज्ञान लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी को मौके पर जाकर उसका समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने शायरी व प्रेम की पेंशन न आने की शिकायत पर संबंधित अधिकारी को तुरंत बैंक खाता अपडेट कर पेंशन दिलवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

खाता अपडेट कर पेंशन दें
डाॅ. गर्ग ने मोनिका की विधवा पेंशन अपडेट होकर खाते में न आने पर संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारी को तुरंत खाता अपडेट करने व पेंशन दिलवाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने संगीता गोयल की प्रॉपर्टी ट्रांसफर डीड रद्द करने की शिकायत पर कहा कि ये कार्य सिविल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। मुझे रद्द करने की पाॅवर नहीं है। इसलिए आप सिविल कोर्ट में जाकर प्रॉपर्टी ट्रांसफर डीड रद्द करवाएं। उपायुक्त ने इंद्रजीत कौर को बुढ़ापा पेंशन न मिलने की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी को तुरंत मामले को अपडेट कर पेंशन लगवाने व शाम तक इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



आय का सेल्फ एफिडेविट करवाएं जमा
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील कर कहा कि जिन लोगों की आय फैमिली आईडी में ज्यादा दिखाई गई है, वे अपनी आय कम करवाना चाहते हैं। वे सभी लोग अपनी आय का सेल्फ एफिडेविट जमा करवाएं ताकि सर्वे कर उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण किया जा सके और उनको सरकार की स्कीमों का समय पर लाभ मिल सके।


इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम गौरव चौहान, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ. कुलदीप सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजन सिंगला, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य राजेंद्र नुनिवाल, एसपी गुप्ता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed