फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   syl issue, captain abhimanyu, haryana govt, punjab govt, political news, haryana, punjab

SYL मुद्दा: स्वार्थ में जनहित की अनदेखी कर रही पंजाब सरकार

Fri, 18 Mar 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 01:23 PM IST
विज्ञापन
syl issue, captain abhimanyu, haryana govt, punjab govt, political news, haryana, punjab
कैप्टन अभिमन्यू - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि एसवाईएल को लेकर पंजाब सरकार की ओर से लिए जा रहे निर्णय पूरी तरह से गैरकानूनी और अराजकता फैलाने वाले हैं। सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल का मामला तेजी से अपने मुकाम की ओर से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ताज घटनाक्रम से पूरी तरह से अवगत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे मिलने गए प्रदेश के आठ सांसदों को भी इस मसले पर हरियाणा के हितों की रक्षा के प्रति पूर्ण रूप से आश्वस्त किया है।
विज्ञापन


कैप्टन अभिमन्यु वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मीडिया गैलरी में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस मसले पर लगातार भारत सरकार के मंत्रियों तथा हरियाणा एवं पंजाब के राज्यपाल से संपर्क बनाए हुए है। पंजाब के राजनैतिक नेतृत्व को चेताते हुए कहा कि पंजाब सरकार स्वार्थी रवैया अपना रही है। बादल सरकार अपने स्वार्थ में आम जनता को न झोंके, अन्यथा इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


कहा कि ‘यदि कोई नहर को पाटना जानता है तो वे उसे बनाना भी जानते हैं’। उन्होंने उम्मीद जताई की एसवाईएल नहर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हरियाणा के पक्ष में आएगा। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसी भी देश के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन राष्ट्रहित में होता है। इसी दिशा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की सभी नदियों को आपस में जोड़ने की योजना बनाई थी ताकि देश की सभी हिस्सों को पर्याप्त जल संसाधन उपलब्ध हों और देश से सुखे व बाढ़ जैसी समस्याएं भी खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसवाईएल नहर को ताजा घटनाक्रम पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ तो अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लोगों की महान सोच है और दूसरी तरफ असंवैधानिक निर्णय लेने और अराजकता फैलाने की होड़ लगी हुई है। पहले तो पंजाब में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने अंतरराज्यीय जल समझौते को निरस्त कर दिया था और अब वर्तमान पंजाब सरकार एसवाईएल नहर को लेकर असंवैधानिक कृत्य कर रही है।


एसवाईएल को लेकर हरियाणा द्वारा अधिगृहित की गई भूमि की राशि का चैक पंजाब द्वारा लौटाए जाने के संबध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई भी कानुन तब तक पास नहीं होता जब तक उस पर राज्यपाल अपनी मुहर न लगाए, ऐसे में बिना कानुन बने हरियाणा को चैक लौटाने से पंजाब सरकार को ऑडिट में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed