{"_id":"59b020e74f1c1beb7f8b4624","slug":"syl-hearing-in-supreme-court-cm-khattar-meet-nitin-gadkari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल मामले की सुनवाई आज, दिल्ली में गडकरी से मिले सीएम खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल मामले की सुनवाई आज, दिल्ली में गडकरी से मिले सीएम खट्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
CM Meet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) मसले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले हरियाणा सरकार फिर से केंद्र सरकार की शरण पहुंच गई है। सात सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में आगामी सुनवाई होनी है। इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने अपना पक्ष केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। उल्लेखनीय है कि एसवाईएल मसले पर सुप्रीम कोर्ट हरियाणा के हक में फैसला दे चुका है, लेकिन पंजाब ने इस फैसले के तहत अभी तक आगामी कार्रवाई नहीं की है।
इसी के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ मौजूद रहे।
इसके अलावा, भिवानी से सांसद धर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा अनुशासन समिति के सदस्य प्रो. गणेशी लाल, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी और केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सचिव डॉ. अमरजीत सिंह भी मौजूद रहे।

सीएम मनोहर लाल ने बताया कि एसवाईएल के संदर्भ में वीरवार को सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई के दृष्टिगत केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय नितिन गडकरी से मुलाकात कर हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश का पक्ष रखा है।
उन्होंने बताया कि गडकरी ने इस संदर्भ में पूरी तरह से हरियाणा के हितों की रक्षा का विश्वास दिलाया है। सीएम ने कहा कि पहले सतलुज-यमुना लिंक नहर के निर्माण का विषय है। एसवाईएल नहर का निर्माण हो जाए तो पानी से संबंधित विषय का निपटान परस्पर बातचीत से कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। सभी दलों की सर्वदलीय बैठक हो चुकी है, राष्ट्रपति से भी मुलाकात की है और केंद्रीय गृह मंत्री के समख भी अपना पक्ष रखा है।