{"_id":"5f1d852a8ebc3e636f229607","slug":"sweet-shops-will-be-open-on-sunday-on-rakshabandhan-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- रक्षाबंधन पर रविवार को पंजाब में खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- रक्षाबंधन पर रविवार को पंजाब में खुली रहेंगी मिठाई की दुकानें
Sun, 26 Jul 2020 07:06 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि राखी के त्योहार के मद्देनजर रविवार को पंजाब में हलवाई (मिठाई) की दुकानें खोलने की इजाजत होगी। कोविड संकट के कारण रविवार के लॉकडाउन के कारण राज्य में दुकानें खोलने की इजाजत नहीं है लेकिन राज्य सरकार को कई अपीलें प्राप्त हुई हैं कि राखी का त्योहार जोकि इस साल 3 अगस्त को है, की पूर्व संध्या पर हलवाई की दुकानें खोलने की आज्ञा दी जाए। कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए इस अपील को मंजूर करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों के साथ-साथ दुकानदारों को बाकी दिनों की तरह 2 और 3 अगस्त को सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का पालन करना होगा। राखी के त्योहार वाले दिन अंतरराज्यीय बसें चलाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां तक पंजाब का सवाल है, यहां बसें चलाने पर ऐसी कोई बंदिश नहीं है लेकिन बाकी राज्यों में ऐसी बंदिशें नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन
निजी वाहनों में सवारी संबंधी पाबंदी पर होगा विचार
यह सवाल पूछे जाने पर कि सात सीटों वाले वाहनों में दो व्यक्तियों के बैठने की बंदिश है, जबकि एक बस में 52 सवारियां बैठाने की इजाजत है, के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक कारणों ने उनकी सरकार को पूरी क्षमता के साथ बसें चलाने की इजाजत देने का फैसला करने को मजबूर किया। उन्होंने कहा कि अभी बसों में आम दिनों की अपेक्षा 25-30 प्रतिशत तक कम मुसाफिर सवार होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह परिवहन विभाग को निजी वाहनों के लिहाज से निजी वाहनों पर पाबंदियों को फिर जांचने के लिए कहेंगे।
विज्ञापन