फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Swachhotsav today: Union Minister Manohar Lal will sweep in Sector-22 and the Administrator will sweep in Sector-15

स्वच्छोत्सव आज: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सेक्टर-22 में तो प्रशासक सेक्टर-15 में लगाएंगे झाड़ू

Thu, 25 Sep 2025 06:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 06:01 AM IST
विज्ञापन
Swachhotsav today: Union Minister Manohar Lal will sweep in Sector-22 and the Administrator will sweep in Sector-15
चंडीगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चंडीगढ़ में वीरवार सुबह दो बड़े स्वच्छता अभियान चलेंगे। एक ओर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट में झाड़ू लगाएंगे। दूसरी ओर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सेक्टर-15 की मंडी साइट पर सफाई का नेतृत्व करेंगे। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि सफाई से पहले किसी भी तरह की गंदगी जानबूझकर न फैलाई जाए।
विज्ञापन

पहला आयोजन सुबह 8 बजे सेक्टर-15 की अपनी मंडी साइट पर होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुलाब चंद कटारिया शामिल होंगे। गुलाब चंद कटारिया ने स्वच्छता अभियान के लिए सेक्टर-15 की अपनी मंडी साइट को इसलिए चुना है क्योंकि बुधवार शाम को यहां मंडी लगती है। मंडी के बाद सुबह तक काफी गंदगी जमा हो जाती है, ऐसे में इस जगह पर सफाई कर स्वच्छता का स्पष्ट संदेश देने का उद्देश्य है। इसी अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी वीरवार को सेक्टर-22 स्थित शास्त्री मार्केट में सफाई अभियान चलाएंगे। खास बात यह है कि दोनों कार्यक्रम एक ही समय पर आयोजित होंगे, जिससे पूरे शहर में स्वच्छता का संदेश और प्रभावी ढंग से फैल सके।
विज्ञापन


एक दिन, एक घंटा, एक साथ के संदेश के साथ चलेगा अभियान
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बुधवार को पूरे दिन नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठकों में व्यस्त रहे। प्रशासक की ओर से अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सफाई से पहले किसी भी तरह की गंदगी जानबूझकर न फैलाई जाए ताकि अभियान की साख पर कोई सवाल न उठ सके। नगर निगम का यह अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ के संदेश के साथ शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और श्रमदान के लिए प्रेरित करेगा। इसके अलावा, कई अन्य केंद्र सरकार के दफ्तरों की तरफ से भी वीरवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed