{"_id":"a31436192c701f39a60034ce2211378a","slug":"suspicious-man-found-in-kapurthala-police-search-campaign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने छाना इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में दिखा संदिग्ध, पुलिस ने छाना इलाका
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला में सदिंग्ध व्यक्ति के दिखने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस इलाका सील करने छानबीन की तो कुछ हाथ न लगा। खबर मिलते ही जलौखाना चौक के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने तमाम सुरक्षा दस्तों को साथ लेकर जलौखाना, लाहौरी गेट, शालीमार बाग, मलकाना मोहल्ला के साथ-साथ छोटे-छोटे कपूरथला रियासत के शीशमहल के खंडहरों में सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
आसपास की दुकानों के अलावा शीश महल के आसपास बने घरों में भी चेकिंग की गई। सुबह करीब दस बजे पीसीआर इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा पूरी पीसीआर टीम, 35 होमगार्ड, 25 पुलिस लाइन जवानों समेत करीब 95 पुलिस कर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मुख्यालय से जिला पुलिस को किसी संदिग्ध व्यक्ति के सक्रिय होने का इनपुट मिला है। इसके बाद से पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जलौखाना चौक एरिया का चप्पा-चप्पा छानना शुरू कर दिया।
पुलिस को खबर लिखे जाने तक कुछ हाथ नहीं लगा। पीसीआर इंचार्ज जंग बहादुर शर्मा ने बताया कि उन्हें उच्च पुलिस अधिकारियों ने संबंधित एरिया में सर्च अभियान चलाने का आदेश दिया है।
डीएसपी सब-डिवीजन दलजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि यह रूटीन चेकिंग हैं। अब भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी पुलिस सर्च अभियान चलाएगी। यह मुहिम आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।