फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Survey of flats in Maloya and Moulijagran, real allottees found in most

Chandigarh: मलोया और मौलीजागरां के स्मॉल फ्लैट्स का सर्वे पूरा, ज्यादातर में मिले असली आवंटी

Mon, 12 Sep 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 02:24 AM IST
सार

सीएचबी की विभिन्न टीमों ने मौलीजागरां में 1567 और मलोया में 4032 फ्लैट्स का सर्वे किया। अब सोमवार को एआरएचसी के तहत मिले 560 फ्लैट्स का सर्वे होगा।

विज्ञापन
Survey of flats in Maloya and Moulijagran, real allottees found in most
मलोया और मौलीजागरां में स्मॉल फ्लैट्स का सर्वे पूरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने रविवार को मलोया और मौलीजागरां के स्मॉल फ्लैट्स में अपना एक सर्वे पूरा कर लिया। मलोया में दूसरा सर्वे सोमवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान किफायती किराया आवासीय योजना (एआरएचसी) के तहत आवंटित फ्लैट्स का सर्वे होगा।

विज्ञापन


प्रारंभिक सर्वे में बोर्ड के कर्मचारियों ने मलोया में पाया कि ज्यादातर मकानों में असली आवंटी ही रह रहे हैं। हालांकि मौलीजागरां में कई ऐसे भी फ्लैट मिले, जिसमें मूल आवंटी मौजूद नहीं था। वहीं, कुछ मकानों पर ताला लगा हुआ था। टीम के सदस्यों ने एक-एक घर में जाकर लोगों से आधार कार्ड लिए और आधार कार्ड दिखाने वाले व्यक्ति के बारे में पूछा। टीम के सदस्यों ने लोगों को बकाया किराए की भी जानकारी दी और जल्द जमा करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


सभी टीमों ने रिपोर्ट बनाकर बोर्ड को सौंप दी है। सीएचबी की विभिन्न टीमों ने मौलीजागरां में 1567 और मलोया में 4032 फ्लैट्स का सर्वे किया। अब सोमवार को एआरएचसी के तहत मिले 560 फ्लैट्स का सर्वे होगा। सीएचबी ने शहर में कुल करीब 17000 स्मॉल फ्लैट्स आवंटित किए हैं। इन्हें खरीदा और बेचा नहीं जा सकता, जबकि बोर्ड को शिकायत मिली है कि इनमें से कई मकान बिक चुके हैं। बेचने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीएचबी ने इन फ्लैट्स का सर्वे शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचबी के सीईओ यशपाल गर्ग ने कहा कि मौलीजागरां में सर्वे पूरा हो गया है और मलोया के किफायती किराया आवासीय योजना के तहत आवंटित 560 फ्लैट्स में कल सर्वे होगा। टीमों के रिपोर्ट देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले रामदरबार, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, सेक्टर-56, 38 वेस्ट व 49 में सर्वे किया गया था। टीम के साथ पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed