{"_id":"6453344876d2f341620b5617","slug":"surjanjit-chatha-accused-of-kabaddi-player-sandeep-nangal-ambia-murder-arrested-by-jalandhar-police-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड: कबड्डी फेडरेशन का अध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने फ्लैट से दबोचा, साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड: कबड्डी फेडरेशन का अध्यक्ष गिरफ्तार, पुलिस ने फ्लैट से दबोचा, साजिश रचने का आरोप
Thu, 04 May 2023 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 10:41 AM IST
सार
सुरजनजीत सिंह चट्ठा नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन का प्रधान है और कनाडा का नागरिक है। नार्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के प्रधान सुरजनजीत सिंह चट्ठा का वर्चस्व लंबे समय से कबड्डी पर रहा है। 2019 में सुरजनजीत चट्ठा ने डीजीपी दिनकर गुप्ता को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कबड्डी में गैंगस्टर्स का दखल बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
सुरजनजीत चट्ठा को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी व यूनाइटेड किंगडम (यूके) निवासी संदीप नंगल अंबिया की हत्या के आरोप में सुरजन सिंह चट्ठा को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। चट्ठा नॉर्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन का अध्यक्ष है। पुलिस ने उसे जालंधर स्थित उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चट्ठा को अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
संदीप नंगल अंबियां की पत्नी रूपिंदर कौर यूके व कनाडा से लगातार सोशल मीडिया पर लाइव होकर आरोप लगा रही थीं कि संदीप की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता सुरजन चट्ठा अब भी फरार है। वह खुले आम घूम रहा है। चट्ठा कनाडा में रहता है। इन दिनों वह भारत आया था। रूपिंदर का आरोप है कि उसके पति की हत्या में कनाडा में रहने वाले सनावर ढिल्लों, सुक्खा दुनोके और शब्बा थियाड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल सर्किल स्टाइल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की पिछले साल 14 मार्च को जालंधर के नकोदर के पास गांव मल्लियां में पांच हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना वाले दिन संदीप गांव में चल रहे टूर्नामेंट में पहुंचे थे। शाम करीब छह बजे हमलावर एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए और करीब 20 राउंड फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अंबिया की लीग से गैंगस्टर भगवानपुरिया के जुड़ने से विवाद बढ़ा था
2019 से पहले सुरजन चट्ठा का कबड्डी पर काफी वर्चस्व था। 2019 के बाद परिस्थितियां बदलीं और नॉर्थ इंडिया कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष सुरजन सिंह चट्ठा, रॉयल किंग्स क्लब के सर्बजीत सिंह शब्बा थियाड़ा व ओंटारियो कबड्डी क्लब के अध्यक्ष सुक्खा मान काफी कमजोर होने लगे थे। दरअसल, संदीप नंगल अंबिया ने मेजर कबड्डी लीग की शुरुआत कर दी थी।
इसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया भी जुड़ गया था। उसके भाई की टीम भी मेजर कबड्डी लीग यानी संदीप नंगल अंबिया के साथ खेलने लगी थी। कबड्डी के खेल में गैंगस्टरों के प्रभाव से कई खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की मेजर कबड्डी लीग में खेलने लगे। इससे सनावर ढिल्लों की फेडरेशन फेल हो गई। 2019 में यह मामला तत्कालीन डीजीपी दिनकर गुप्ता के पास पहुंचा।
शिकायतकर्ता सुरजन चट्ठा ने आरोप लगाया कि कबड्डी में गैंगस्टरों का दखल बढ़ता जा रहा है। जांच के लिए एसआईटी बनाई गई लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसी विवाद में संदीप नंगल अंबिया की हत्या कर दी गई।