फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surinder appointed coach of World Senior Badminton Championship team

सुरिंदर बने वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप टीम के कोच

Fri, 26 Nov 2021 07:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Surinder appointed coach of World Senior Badminton Championship team
चंडीगढ़। शहर के वरिष्ठ बैडमिंटन कोच सुरिंदर महाजन को वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। चैंपियनशिप का आयोजन स्पेन में 28 नवंबर से 4 दिसंबर को होगा। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम में 12 वेटरन बैडमिंटन खिलाड़ी चंडीगढ़ से है।
विज्ञापन

इस मौके पर कोच सुरिंदर महाजन ने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम के बैडमिंटन खिलाड़ी स्पेन में वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतने में कामयाब होंगे। सभी खिलाड़ियों ने इसके लिए पिछले एक महीने से कड़ा अभ्यास किया है। वहीं इन्हाेंने कहा कि चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियाें को कैश प्राइज के साथ बैडमिंटन किट भी दी जाएगी।
विज्ञापन

कई चैंपियनशिप में कोच रह चुके हैैं सुरिंदर
सुरिंदर महाजन इससे पहले भारतीय जूनियर और सीनियर, नेशनल, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियनशिप, वर्ल्ड चैंपियनशिप गेम्स में हिस्सा ले चुकी बैडमिंटन टीमों की कोच की भूमिका निभा चुके हैं। वह चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी हैं। इनकी कोचिंग में शहर के कई बैडमिंटन खिलाड़ियाें ने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed