{"_id":"5ba9c3fb867a557ecb2eb9ce","slug":"surgical-strike-team-commando-sandeep-singh-killed-in-militants-encounter-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर कमांडो संदीप सिंह शहीद, पैरा उधमपुर रेजिमेंट में थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर कमांडो संदीप सिंह शहीद, पैरा उधमपुर रेजिमेंट में थे तैनात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Sep 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
कमांडो संदीप सिंह शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कमांडो संदीप सिंह शहीद हो गए हैं। वह पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कोटला खुर्द के रहने वाले हैं। उनके शहादत की खबर परिजनों को दे दी गई है।
खबर को सुनने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और सभी लोग घर के बाहर जमा हो गए हैं। पिता जगदेव सिंह को उनके दोस्त संभालने में लगे हुए हैं और सभी लोग इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। 2007 में भारतीय सेना में भर्ती होने वाले संदीप की ड्यूटी इन दिनों 4 पैरा उधमपुर रेजिमेंट में थी। तंगधार में घुसपैठ की सूचना पर उन्हें वहां भेजा गया था।
बता दें कि रविवार को एलओसी पर आतंकियों ने घुसपैठ की थी। इसमें पहले दिन दो आतंकी मारे गए थे, जबकि सोमवार को तीन और आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में सोमवार को संदीप सिंह घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया।