फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Commando Sandeep Singh Killed in Militants Encounter on LOC

एलओसी पर कमांडो संदीप सिंह शहीद, पैरा उधमपुर रेजिमेंट में थे तैनात

Tue, 25 Sep 2018 04:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Sep 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Commando Sandeep Singh Killed in Militants Encounter on LOC
कमांडो संदीप सिंह शहीद
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी पर आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कमांडो संदीप सिंह शहीद हो गए हैं। वह पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव कोटला खुर्द के रहने वाले हैं। उनके शहादत की खबर परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन


खबर को सुनने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और सभी लोग घर के बाहर जमा हो गए हैं। पिता जगदेव सिंह को उनके दोस्त संभालने में लगे हुए हैं और सभी लोग इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। 2007 में भारतीय सेना में भर्ती होने वाले संदीप की ड्यूटी इन दिनों 4 पैरा उधमपुर रेजिमेंट में थी। तंगधार में घुसपैठ की सूचना पर उन्हें वहां भेजा गया था।
विज्ञापन


बता दें कि रविवार को एलओसी पर आतंकियों ने घुसपैठ की थी। इसमें पहले दिन दो आतंकी मारे गए थे, जबकि सोमवार को तीन और आतंकी मारे गए। मुठभेड़ में सोमवार को संदीप सिंह घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed