फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Surendra Yadav took charge as DGP

Chandigarh News: सुरेंद्र यादव ने डीजीपी का पदभार संभाला

Sun, 17 Mar 2024 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Surendra Yadav took charge as DGP
चंडीगढ़। आईपीएस सुरेंद्र यादव ने शनिवार को डीजीपी का पदभार ग्रहण कर लिया। वे एजीएमयूटी कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस प्रवीर रंजन को शनिवार सुबह उनके पद से रिलीव कर दिया गया। इससे पहले चंडीगढ़ डीजीपी पद के लिए 1995 बैच के आईपीएस मुधुप तिवारी का नाम तय किया गया था। मगर बाद में उनका यहां स्थानांतरण रद्द कर दिया गया। अब उनकी जगह सुरेंद्र यादव को चंडीगढ़ का डीजीपी बनाया गया है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की ओर से 9 फरवरी को आदेश जारी किए गए थे। इसमें आईपीएस मधुप तिवारी को चंडीगढ़ का डीजीपी और आईपीएस प्रवीर रंजन को सीआईएसएफ का एडिशनल डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया था। उसके बाद किसानों ने दिल्ली के लिए कूच किया और उस फेर में मधुप तिवारी ने यहां ज्वाइन नहीं किया। अब गृह मंत्रालय ने नया आदेश जारी कर सुरेंद्र यादव को चंडीगढ़ का डीजीपी बनाया गया है। इससे पहले वे दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed