फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supreme Court restrains Punjab government from arresting MLA Simarjeet Singh Bains till 3rd Feb in alleged misdeed case 

एक और नेता को राहत: सुप्रीम कोर्ट ने विधायक सिमरजीत बैंस की गिरफ्तारी पर तीन फरवरी तक लगाई रोक  

Tue, 01 Feb 2022 01:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 01 Feb 2022 01:31 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को बैंस के खिलाफ कथित दुष्कर्म के एक मामले में तीन फरवरी तक गिरफ्तार न करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Supreme Court restrains Punjab government from arresting MLA Simarjeet Singh Bains till 3rd Feb in alleged misdeed case 
विधायक सिमरजीत सिंह बैंस - फोटो : फाइल

विस्तार

लोक इंसाफ पार्टी के नेता और विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को सर्वोच्च अदालत से राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को बैंस के खिलाफ कथित दुष्कर्म के एक मामले में तीन फरवरी तक गिरफ्तार न करने का आदेश दिया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट मामले में दोबारा सुनवाई करेगा। बैंस लुधियाना के  हलका आत्मनगर से विधायक हैं।

विज्ञापन

नवंबर 2020 में हुई थी शिकायत

इस मामले में पीड़िता ने सबसे पहले 16 नवंबर 2020 को विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा और गोगी शर्मा के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। केवल जांच के नाम पर मामले को लटकाया गया। 

विज्ञापन


आखिरकार पीड़िता ने स्थानीय अदालत की शरण ली। एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरसिमरन जीत सिंह की अदालत ने 7 जुलाई 2021 को थाना डिविजन नंबर 6 की पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने विधायक बैंस सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने इस मामले में दो माह के अंदर चार्जशीट फाइल करने के लिए कहा था, इसके बावजूद पुलिस ने लगभग चार माह के बाद चार्जशीट को 11 नवंबर 2021 को अदालत में पेश किया। अभी तक इस मामले के एक भी आरोपी को पुसिल ने गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़िता के वकील एडवोकेट हरीश राय ढांडा ने बताया कि अदालत ने गैरजमानती वारंट जारी कर दिया है। गुरुवार को अदालत में पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने उनके घर गए थे लेकिन वहां उन्हें कोई नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed