फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supreme court order, UGC, Punjab university

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 5 मई तक पीयू को अंतरिम राशि जारी करे यूजीसी

Tue, 02 May 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 May 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Supreme court order, UGC, Punjab university
सु्प्रीम कोर्ट - फोटो : SELF
हाईकोर्ट के आदेश पर यूजीसी को पंजाब यूनिवर्सिटी को अतिरिक्त ग्रांट देने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पीयू ने कोर्ट में अपनी स्टेट्स रिपोर्ट रखी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी को स्पष्ट आदेश दिए कि वह पांच मई तक यूजीसी को अंतरिम राहत राशि जारी कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपे। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से पीयू बड़ी राहत मिली है। इस मामले की अगली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट अब 5 मई को करेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी की कमजोर आर्थिक हालातों को देखते हुए हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यूजीसी को आदेश दिए थे कि वह पीयू को अतिरिक्त ग्रांट जारी करें।  लेकिन हाईकोर्ट के इस आदेश को यूजीसी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए दाखिल याचिका में कहा था कि वह पीयू को अतिरिक्त ग्रांट देने असमर्थ है। दूसरी ओर, यूजीसी के इसी रवैये के खिलाफ 24 अप्रैल को पीयू ने सुप्रीम कोर्ट में अपना विरोध पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


इसमें वीसी ने सुप्रीम कोर्ट केा बताया कि पीयू को पहले तो कुछ वर्ष पूर्व यूजीसी के नॉन प्लान बजट में शामिल कर दिया गया। उसके बावजूद साल-दर-साल यूजीसी का नान प्लान बजट तो बढ़ता गया, लेकिन इसकी अपेक्षाकृत यूजीसी की ओर से पीयू को जारी ग्रांट का प्रतिशत घटता गया। इससे पीयू की आर्थिक स्थिति और गड़बड़ाती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद भी नहीं मिली ग्रांट

Supreme court order, UGC, Punjab university
Panjab University - फोटो : amar ujala
पीयू के वीसी ने सुप्रीम कोर्ट में पीयू के आर्थिक हालातों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करते हुए सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया था कि वह पीयू को यूजीसी से अतिरिक्त ग्रांट जारी करवाए।

आश्वासन के बाद भी नहीं मिली ग्रांट
सुप्रीम कोर्ट में विरोध पत्र दाखिल करने के बाद 26 अप्रैल को पीयू अथॉरिटी ने एमएचआरडी को भी अपनी आर्थिक रिपोर्ट सौंपी। इसमें वीसी ने एमएचआरडी के समक्ष पीयू की आय, व्यय और कास्ट कटिंग के प्लान संबंधी रिपोर्ट पेश की। पीयू ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वर्ष 2016-17 में पीयू का बेस घाटा 197.73 करोड़ है। पीयू की रिपोर्ट पर एमएचआरडी के अफसरों ने पीयू अथारिटी को आश्वस्त किया था कि यूजीसी से पीयू को अतिरिक्त ग्रांट दिलवाई जाएगी। लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक यूजीसी ने पीयू को अतिरिक्त ग्रांट प्रदान नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed