फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Supporters Protest after Baba Labh Singh was taken into custody by Chandigarh Police

चंडीगढ़: पुलिस ने बाबा लाभ सिंह को लिया हिरासत में, थाने के बाहर छह घंटे तक किसान समर्थकों का हंगामा, बाद में छोड़ा

Mon, 21 Jun 2021 02:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 21 Jun 2021 02:28 PM IST
सार

रविवार शाम को भी सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मटका चौक से बाबा लाभ सिंह को हटाने का प्रयास किया था। इस दौरान उनके समर्थकों ने इसका जमकर विरोध किया। जिसके बाद पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
Supporters Protest after Baba Labh Singh was taken into custody by Chandigarh Police
चंडीगढ़ में थाने के बाहर बैठे प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मटका चौक पर किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे बाबा लाभ सिंह को सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। साथ ही चौक से उनका तंबू भी उखाड़ दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाने के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


लोग सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे और बाबा लाभ सिंह को छोड़ने की मांग शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने छह घंटे बाद बाबा को इस सहमति पर छोड़ा कि वह अब मटका चौक से दूर बैठेंगे। इसके बाद बाबा लाभ सिंह समर्थकों के साथ पैदल ही मटका चौक पहुंचे और नई जगह पर अपना तंबू लगा लिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब पौने 11 बजे सेक्टर-17 थाना प्रभारी रामरतन शर्मा टीम के साथ मटका चौक पहुंचे और बाबा लाभ सिंह को हिरासत में लिया। साथ ही उनके टेंट को उखाड़कर पुलिस अपने साथ थाने ले गई। जैसे ही यह बात भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य किसान समर्थकों को पता चली तो व्हॉटसएप, फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह खबर तेजी से फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मोहाली, पंचकूला और चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से समर्थक सेक्टर-17 थाने के बाहर जमा हो गए और थाने का घेराव कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि थाने का मुख्य द्वार बंद करना पड़ा। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल को थाने के बाहर तैनात करना पड़ा। इस दौरान सेक्टर-33 निवासी किसान समर्थक राजगिल ने कहा कि पुलिस ने जबरन बाबा लाभ सिंह को मटका चौक से हटाया है जबकि दिल्ली में इतने दिनों से सरकार का विरोध चल रहा है। ऐसे में पुलिस ने दबाव में आकर इस तरह का कदम उठाया है। पुलिस को चाहिए कि बाबा लाभ सिंह को उसी जगह दोबारा से बैठाए। 
 
बाबा को चौक से 100 मीटर दूर रोज गार्डन के पास बैठाया 
करीब छह घंटे तक चली नारेबाजी के बाद शाम करीब 5 बजे पुलिस ने बाबा लाभ सिंह को इस शर्त पर छोड़ा कि वह अब मटका चौक पर नहीं बैठेंगे। तंबू से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। समर्थकों की बात मानने पर पुलिस ने बाबा को मटका चौक तक गाड़ी में छोड़ने की बात कही लेकिन बाबा थाने से पैदल ही मटका चौक तक आ गए। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ चल रहे थे। अब बाबा लाभ सिंह को मटका चौक से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोज गार्डन के पास तंबू लगाकर बैठाया गया है। 

तीन महीने से चौक पर बैठे हैं बाबा 
बाबा लाभ सिंह पहले सेक्टर-17 स्थित पुल के पास बैठा करते थे लेकिन केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान बिल के विरोध के बाद उन्होंने मटका चौक पर ठिकाना बना लिया। उन्हें देख किसान समर्थक भी उनके साथ हो गए। इसके बाद उन्होंने मटका चौक पर तंबू लगा लिया। इसके बाद से पुलिस ने उन्हें कई बार हटाने की कोशिश की है लेकिन पुलिस हर बार नाकाम रही है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले को रोकने की कोशिश की थी  
बता दें कि बीते 15 जून को सेक्टर-9 मटका चौक के पास से गुजर रहे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले को एक निहंग ने रोकने की कोशिश की थी। मटका चौक पर वीआईपी रूट के चलते पुलिस पर आए दिन दबाव बना रहता था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इसके चलते ही बाबा लाभ सिंह को चौक से हटाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed