फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   superman head constable of haryana police

हेड कांस्टेबल है या 'सुपरमैन', एक समय में ड्यूटी पर था, 106 किमी दूर बवाल में भी

Sat, 24 Feb 2018 03:40 PM IST
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Sat, 24 Feb 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
superman head constable of haryana police
हेड कांस्टेबल 'सुपरमैन'
एक हेड कांस्टेबल 'सुपरमैन' बन गया। वह एक समय में ही थाने में ड्यूटी पर था और 106 किमी दूर हो रहे बवाल में भी मौजूद था। ये हैं हेड कांस्टेबल बिजेंद्र, जो एक ही दिन और समय में 106 किमी की दूरी पर दो जगह ड्यूटी करते हैं। जी हां! आप मानें या ना मानें लेकिन पुलिस विभाग के रिकॉर्ड तो यही कह रहे हैं। रोहतक पुलिस ने 18 नवंबर 2014 को उसे रोहतक में सरकारी गाड़ी के साथ ड्यूटी पर दिखाया है, उसी दिन और समय हिसार पुलिस ने उन्हें बरवाला के रामपाल आश्रम में हुए बवाल का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


इस मामले में उस पर केस दर्ज कर बर्खास्त कर दिया, साथ ही जेल भी भेज दिया। 15 महीने बाद जमानत पर आने के बाद उसने अपनी नियुक्ति के संबंध में आरटीआई के जरिए रोहतक पुलिस से जानकारी मांगी। रोहतक पुलिस ने आरटीआई के जवाब में यह माना है कि वह घटना वाले दिन रोहतक की था। इसके बाद बिजेंद्र ने इस मामले की शिकायत सीएम विंडो में की, साथ ही पीएम मोदी को पत्र भी भेजा है। इस मामले में डीजीपी ने संज्ञान लेते हुये हिसार एसपी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मूल रूप से रोहतक के पोलंगी गांव निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे पत्र में बताया कि वह 26 साल पूर्व हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हुये थे। बाद में प्रमोशन कर उन्हें हेड कांस्टेबल बना दिया गया था। रोहतक में ट्रैफिक पुलिस में चालक की ड्यूटी कर रहा था। हिसार पुलिस ने बरवाला में संत रामपाल की गिरफ्तारी को लेकर हुये बवाल के दौरान उसे 18 नवंबर को ही सुबह 9 से 2 बजे तक बरवाला में दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर संत रामपाल के अनुयायियों को उकसाने, देश द्रोह, पुलिस पर पथराव करने संबंधी आरोप लगाते हुये बरवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि वह हिसार में था ही नहीं। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया। 15 माह जेल में भी रहना पड़ा। जमानत मिलने के बाद उसने आरटीआई के तहत अपनी ड्यूटी की कॉपी रोहतक पुलिस से मांगी। मिले ड्यूटी चार्ट में उसको 18 नवंबर 2014 को सुबह 9.30 बजे से लेकर रात्रि 8.30 बजे तक रोहतक शहर में ड्यूटी पर दर्शाया गया है।

उसने सीएम विंडो पर मामले की शिकायत की थी। सीएम विंडो से डीजीपी को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिये गये। अब डीजीपी ने इस संबंध में हिसार पुलिस को मामले की निष्पक्ष जांच करने को कहा है। दूसरी ओर उसने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार भी लगाई है।

यह था मामला

superman head constable of haryana police
हरियाणा पुलिस - फोटो : demo pics
वर्ष 2014 में संत रामपाल को हाईकोर्ट ने गिरफ्तार करने के आदेश दिये थे। पुलिस संत रामपाल को पकड़ने के लिये गई थी तो अनुयायियों ने खूब बवाल किया था। बच्चे समेत छह की हत्या की कर दी गई थी। रामपाल व उसके 40-50 अनुयायियों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा, लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिये हमला, आपराधिक बल का प्रयोग, दंगा करने, गैर कानूनी रुप से एकत्रित होने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। रोहतक के पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह के खिलाफ आरोपियों के बयान के आधार मामला दर्ज करने का दावा हिसार पुलिस ने किया था। बाद में हेड कांस्टेबल को बर्खास्त करने के साथ-साथ जेल भेज दिया गया था। बाद में वह जमानत पर छूट गये थे।

हेड कांस्टेबल पर आरोप
बिजेंद्र के खिलाफ पुलिस द्वारा तैयार कराई गई फर्द में कहा गया है कि पुलिस ने सतलोक आश्रम बरवाला में पहुंचकर उस स्थान की निशानदेही की जहां पर बिजेंद्र बाबा के कमांडो को लाठी व हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था। 18 नवंबर 2014 को सतलोक आश्रम में पहुंचकर बिजेंद्र ने कमांडो फोर्स को बिजेंद्र ने उकसाया। साथ ही पत्थर भी फेंके। मिर्च पाउडर या ज्वलनशील पदार्थ पुलिस पर फेंके। आरोपी बिजेंद्र के उक्त बयान एएसआई चांदीराम व हेड कांस्टेबल जंगीर सिंह के सामने देना दर्शाया गया है। जबकि बर्खास्त हेड कांस्टेबल ने दावा किया है कि बरवाला पुलिस ने जो फर्द तैयार की थी उस पर किसी अन्य से उसके फर्जी हस्ताक्षर भी कराए गये हैं।

बर्खास्त हेड कांस्टेबल बिजेंद्र के ड्यूटी के दौरान दो जगह हिसार व रोहतक में दिखाए जाने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा
- पंकज नैन, एसपी रोहतक
 
आरटीआई में यह मिली जानकारी

हेड कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह ने यातायात की गाड़ी नंबर एचआर 03 ई, 7631 व गाड़ी नंबर एचआर 66- 9218 पर बतौर चालक दिनांक 14 नवंबर से 18 दिसंबर 2014 तक ड्यूटी की। 18 नवंबर 2014 को वह सुबह 9.30 बजे से लेकर 8.30 बजे तक रोहतक शहर में ड्यूटी पर ही तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed