{"_id":"66d15c853135d5476c05c558","slug":"superintendents-of-33-jails-in-punjab-including-nabha-jail-transferred-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नाभा जेल सहित पंजाब की 33 जेलों के सुपरिंटेंडेंट के तबादले, राजीव अरोड़ा बने एआईजी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नाभा जेल सहित पंजाब की 33 जेलों के सुपरिंटेंडेंट के तबादले, राजीव अरोड़ा बने एआईजी जेल
Fri, 30 Aug 2024 11:15 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:15 AM IST
सार
पटियाला की सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू को सेंट्रल जेल बठिंडा के सुपरिंटेंडेंट, श्री मुक्तसर साहिब जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट वरुण शर्मा को सेंट्रल जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार के जेल विभाग ने प्रदेश भर में बड़े स्तर पर कारागृहों के सुपरिटेंडेंट, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और एडीशनल सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। जेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर ने जो आदेश जारी किए हैं, उसके मुताबिक नाभा की नई जिला जेल सहित 33 कारागृह के सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल जेल फरीदकोट के सुपरिंटेंडेंट राजीव अरोड़ा को एआईजी जेल पंजाब का कार्यभार सौंपा गया है।
नई जिला जेल नाभा के सुपरिंटेंडेंट रमनदीप सिंह भंगू को अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल बठिंडा का चार्ज सौंपा है। इसी तरह पटियाला की सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह सिद्धू को सेंट्रल जेल बठिंडा के सुपरिंटेंडेंट, श्री मुक्तसर साहिब जिला जेल के सुपरिंटेंडेंट वरुण शर्मा को सेंट्रल जेल पटियाला के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
जेल के मुख्य ऑफिस के कंट्रोल रूम के डीएसपी इकबाल सिंह धालीवाल का फरीदकोट सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट का, सेंट्रल जेल अमृतसर के अतरिक्त सुपरिंटेंडेंट हेमन्त शर्मा को इसी जेल के सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा है। जिला जेल संगरूर के सुपरिंटेंडेंट ललित कोहली को जिला जेल रूपनगर के सुपरिटेंडेंट का, सेंट्रल जेल गुरदासपुर के सुपरिंटेंडेंट नवइंदर सिंह को जिला जेल संगरूर के सुपरिटेंडेंट का, सेंट्रल जेल गोइंदवाल के अतिरिक्त सुपरिंटेंडेंट राहुल राजा को सेंट्रल जेल गुरदासपुर के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार सोपा गया है।
विज्ञापन
जिला जेल बरनाला के सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह को सेंट्रल जेल गोइंदवाल के सुपरिंटेंडेंट का , सेंट्रल जेल कपूरथला के सिक्योरिटी के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट नवदीप सिंह को जिला जय श्री मुक्तसर साहिब के सुपरिटेंडेंट का कार्यभार सौंपा है। सेंट्रल जेल कपूरथला के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह को नाभा जेल सिक्योरिटी के सुपरिंटेंडेंट और पंजाब जेल ट्रेनिंग स्कूल पटियाला के प्रिंसिपल का कार्यभार सोपा गया है।
सेंट्रल जेल बठिंडा के एडीशनल सुपरीटेंडेंट इंदरजीत सिंह काहलो को नई जेल नाभा के सुपरिंटेंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह गुरचरण सिंह धालीवाल को जिला जेल बरनाला के सुपरिंटेंडेंट का, शियामल जोती को सेंट्रल जेल कपूरथला के सुपरिटेंडेंट का, विजय कुमार को सेंट्रल जेल कपूरथला के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट का, जसपाल सिंह को महिला जेल लुधियाना के सुपरिंटेंडेंट का, जतिंदर पाल सिंह को सेंट्रल जेल गोइंदवाल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार सौंपा गया है।