फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Super agency charged more money for filling oxygen cylinders

ऑक्सीजन सिलिंडर भरने के लिए सुपर एजेंसी ने वसूले ज्यादा रुपये, सख्त कार्रवाई के निर्देश

Wed, 02 Jun 2021 02:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Super agency charged more money for filling oxygen cylinders
चंडीगढ़। शहर में ऑक्सीजन सप्लाई के नोडल अधिकारी यशपाल गर्ग ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित ऑक्सीजन भरने वाली कंपनी सुपर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच में पाया गया है कि सुपर एजेंसी ने ऑक्सीजन भरने की एवज में प्रशासन द्वारा तय किए गए दाम से ज्यादा पैसे वसूले हैं और मजबूरन मिनी कोविड केयर संचालकों व निजी अस्पतालों को ज्यादा पैसे चुकाने पड़े।
विज्ञापन

पीसीएस जगजीत सिंह को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। जांच में निजी अस्पतालों की ओर से दी गई शिकायत में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले लेकिन कुछ मामलों में गड़बड़ी सामने आई। जांच में पाया गया कि एजेंसी ने आपदा काल में 7 मई से 22 मई के बीच निजी अस्पतालों के लिए तय किए गए कोटा सिस्टम का भरपूर फायदा उठाया। एजेंसी ने तय किए गए प्रशासन के दामों से करीब दोगुने दाम निजी अस्पतालों से वसूले।
विज्ञापन

बीते दिनों पीसीएस जगजीत सिंह के साथ हुई बैठक में चार निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने सुपर एजेंसी के खिलाफ ओवरचार्जिंग की शिकायत की थी। आरोप था कि सुपर एजेंसी 600 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक चार्ज कर रही है। अस्पतालों की ओर से कहा गया था कि चूंकि प्रशासन ने ऑक्सीजन कोटा तय कर रखा है, लिहाजा उन्हें यह पैसा देना पड़ा। एक अन्य बैठक रखी गई, जिसमें सुपर एजेंसी के प्रतिनिधियों को बुलाया गया लेकिन कोई शामिल नहीं हुआ। जगजीत सिंह ने मामले में अस्पतालों के प्रतिनिधियों को लिखित शिकायत करने को कहा था। रिपोर्ट के आधार पर यशपाल गर्ग ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 के तहत या फिर चंडीगढ़ एपीडेमिक डिजीज कोविड-19 रेगुलेशन व अन्य किसी एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक एजेंसी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी कोविड केयर संचालकों को ही महंगे दामों में दे रहे थे सिलिंडर
10 मई को इंदिरा हॉलीडे होम में स्थित मिनी कोविड सेंटर के डायरेक्टर अरुणेश अग्रवाल ने व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए यशपाल गर्ग को शिकायत दी थी कि सुपर एजेंसी ने चार सिलिंडरों की रिफिलिंग के लिए उनसे 3344 रुपये वसूले लेकिन बिल 1344 का ही जारी किया। 500 रुपये प्रति सिलेंडर ज्यादा दाम रिफिलिंग के लिए वसूले गए। यशपाल गर्ग ने तुरंत दखल दिया और ज्यादा वसूली गई रकम को अगले बिल में समायोजित करा दिया। 10 मई को सेवा भारती सोसायटी ने प्रशासन के अफसर यशपाल गर्ग को फिर शिकायत दी कि उनसे सुपर एजेंसी ने 600 रुपये प्रति सिलिंडर वसूले हैं। उनके दखल देने पर 295 रुपये के हिसाब से बिल बनवाया गया और बाकि पैसे वापस कर दिए गए।
कुछ निजी अस्पतालों ने भी डायरेक्टर हेल्थ डॉ. अमनदीप कंग को लिखित में सुपर एजेंसी के खिलाफ ओवरचार्जिंग की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed