फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunshine in Tricity, shivering due to cold wave, yellow alert issued

Chandigarh News: ट्राइसिटी में खिली धूप, शीतलहर से छूटी कंपकंपी, येलो अलर्ट जारी

Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sunshine in Tricity, shivering due to cold wave, yellow alert issued
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में ठंड व धुंध से जनजीवन प्रभावित रहा। शहर में रविवार को दिन भर ठंडी हवाएं चलीं। पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद सुबह 9 बजे तेज धूप खिली। धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री रहा। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 तक दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो या तीन दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके बाद ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें धुंध के साथ बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन

घनी धुंध के चलते चंडीगढ़ से जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहीं। वहीं, कई ट्रेनें देरी से पहुंचीं। हालांंकि, धुंध में ट्रेनों के परिचालन को बेहतर, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए काम चल रहा है। रेल इंजनों में फॉग सेफ्टी डिवाइस और कवच जैसी आधुनिक तकनीक इस्तेमाल की जा रही है। रविवार को चंडीगढ़ से चलने वाली करीब 15 ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना हुईं। कालका-नई दिल्ली शताब्दी 8 घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं, नई दिल्ली से कालका आने वाली शताब्दी अपने निर्धारित समय से करीब पौने पांच घंटे देरी से पहुंची। चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से चली। वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2:24 घंटे की देरी से शाम करीब 5.15 बजे चंडीगढ़ पहुंची। मुंबई से अमृतसर के बीच चलते वाली पश्चिम एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे विलंब से चंडीगढ़ से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed