फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunny deol apologies to Babita phogat, tweet viral

सनी देओल ने बबीता फोगाट से मांगी माफी तो पहलवान ने भी दिया शानदार जवाब, ट्वीट वायरल

Mon, 21 Oct 2019 11:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 21 Oct 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Sunny deol apologies to Babita phogat, tweet viral
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर सोमवार सुबह से ही मतदान जारी है। 24 अक्तूबर को चुनाव नतीजे आएंगे। हरियाणा में इस बार कई सेलिब्रिटी प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्हीं में एक हैं दंगल गर्ल बबीता फोगाट। बबीता फोगाट हरियाणा की दादरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं है। इन सबके बीच गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने बबीता फोगाट से माफी मांगी है। 

विज्ञापन


इतना ही नहीं सनी देओल ने ट्वीट कर बबीता फोगाट को चुनाव के लिए शुभकामनाएं भी दी। सनी देओल का यह ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि सनी देओल ने यह माफी रोड शो के लिए मांगी है। दरअसल बबीता फोगाट ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक रोड शो का आयोजन किया था। इसमें फिल्म अभिनेता और सांसद सनी देओल को भी पहुंचना था। हालांकि उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से वो रोड शो का हिस्सा नहीं बन पाए। इसी को लेकर सनी देओल ने बबीता फोगाट से माफी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्वीट कर सनी देओल ने लिखा- 'देश की महान सुपुत्री एवं चरखी दादरी विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बहन बबीता फोगाट द्वारा आयोजित रोड शो में जहाज में आई तकनीकी खराबी के कारण पहुंच नहीं पाया। इसके लिए क्षमा चाहता हूं, और मेरी तरफ से बहन को ढेर सारी शुभकमनाएं।' 

सनी देओल के ट्वीट का जवाब पहलवान बबीता फोगाट ने कुछ इस तरह दिया। फोगाट ने ट्वीट कर लिखा- 'जरूरी नहीं रिश्ते मिलने से ही कायम रहें, मन में प्रेम और सम्मान हो तो रिश्ता मजबूत रहता है। सनी देओल भाई आपको किसी प्रकार की क्षमा मांगने की जरूरत नहीं। आपका प्रेम और आशीर्वाद जो हमेशा मिला है वो बस इस छोटी बहन पर यूं ही सदा बना रहे। आपका यह संदेश ही मेरा आशीर्वाद है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed