फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar Statement on Congress Leaders, Who Wrote Letter Against Gandhi Family

पत्र लिखने वाले कांग्रेसियों पर सुनील जाखड़ ने साधा निशाना, बोले- असुरक्षा व महत्वाकांक्षा रखते हो

Mon, 31 Aug 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 31 Aug 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
Sunil Jakhar Statement on Congress Leaders, Who Wrote Letter Against Gandhi Family
राहुल गांधी, सुनील जाखड़ - फोटो : Facebook/ANI
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गांधी परिवार के खिलाफ पत्र लिखने वाले कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी में परिवर्तन की मांग करने वाली पत्र राजनीति, इस पर हस्ताक्षर करने वालों में असुरक्षा और राजनीतिक महत्वाकांक्षा को दर्शाती है।
विज्ञापन


एक बयान में जाखड़ ने कहा कि अब जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी संगठन और अध्यक्ष का चुनाव छह महीने में किया जाएगा, इसके बावजूद कुछ नेता दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अवांछित बयान देते रहते हैं। इस तरह के बयान और भी हास्यास्पद हो जाते हैं जब पार्टी में चुनाव की मांग ऐसे नेताओं द्वारा की गई है, जो या तो खुद कभी चुनाव नहीं लड़े या वे खुद भी ठीक से याद करने नहीं बता सकते कि उन्होंने आखिरी बार कब चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि 2018 में पार्टी की आम बैठक में, वह नेता जो अब पार्टी में चुनाव की बात कर रहे हैं, ने प्रस्ताव दिया था कि चुनाव कराने के बजाय पार्टी अध्यक्ष को कार्यसमिति की नियुक्ति के लिए अधिकृत कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी के चुनाव को न्यायोचित ठहराने की कोशिश कर रहे एक नेता की दलील थी कि इस तरह चुने गए व्यक्ति का एक तयशुदा कार्यकाल होगा और वह अपनी कुर्सी चले जाने के डर के बिना अपने दिमाग से फैसले लेने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखड़ ने आगे कहा कि ‘मेरा मानना है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह निर्वाचित हो या नामांकित हो, के पास अपनी बात कहने का साहस नहीं है और वह अपना पद खोने के डर से अपने मन की बात कहने में असमर्थ है, तो उसे पार्टी के निर्णय लेने वाले निकाय में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed