{"_id":"64d52e9213f16c2f9d0ef853","slug":"sunil-jakhar-health-deteriorated-on-the-stage-during-the-rally-in-abohar-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: अबोहर में रैली के दौरान मंच पर बिगड़ी सुनील जाखड़ की तबीयत, समर्थक लेकर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: अबोहर में रैली के दौरान मंच पर बिगड़ी सुनील जाखड़ की तबीयत, समर्थक लेकर पहुंचे अस्पताल
Fri, 11 Aug 2023 12:31 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:31 AM IST
सार
तबीयत बिगड़ने से पहले सुनील जाखड़ ने सभा को संबोधित किया। जब तबीयत बिगड़ी तो मंच से कहा जा रहा था कि सभा अब खत्म हो गई। साथ ही मंच खाली कर दिया जाए।
विज्ञापन
सुनील जाखड़।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की गुरुवार को उस समय अचानक तबीयत खराब हो गई जब वह अबोहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर मौजूद पार्टी के नेताओं व समर्थकों ने उन्हें तुरंत संभाला और पानी पिलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जा गया है।
विज्ञापन
पता चला है कि उन्हें अचानक चक्कर आ गया था। हालांकि लोगों ने उन्हें तुरंत संभाल लिया। उनकी यह सभा सोशल मीडिया पर भी ऑनलाइन चल रही थी। इसमें जाखड़ को समर्थक संभालते दिखे। साथ ही मंच पर सीआरपीएफ के जवान भी पहुंच गए थे। हालांकि पता चला है कि वह अब ठीक हैं। तबीयत बिगड़ने से पहले उन्होंने सभा को संबोधित किया था। जब तबीयत बिगड़ी तो मंच से कहा जा रहा था कि सभा अब खत्म हो गई। साथ ही मंच खाली कर दिया जाए।
विज्ञापन