फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   summer holiday in shimla by toy train, special package of railways for couple

गर्मी की छुट्टियां शिमला बिताने जा रहे कपल्स पढ़ें गुड न्यूज

Mon, 25 May 2015 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका(पंचकूला) Updated Mon, 25 May 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
summer holiday in shimla by toy train, special package of railways  for couple

शिमला जाने वाली टॉय ट्रेन में कपल कोच अब ऑन डिमांड होगा। इससे सैलानी अपनी सुविधा के हिसाब से कोच बुक करवा सकेंगे। विभाग ने इस कोच को सुबह 8:30 बजे चलने वाली टॉय ट्रेन के साथ चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


अब कोच में केबिन के हिसाब से टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि सैलानियों को कपल कोच के लिए पूरे कोच की बुकिंग करवानी होगी। इसके लिए सैलानियों को शिमला तक जाने के लिए पांच हजार एक सौ दस रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


वहीं, गर्मी के इस सीजन में हिमाचल की ठंडी वादियों की सैर के लिए जाने वाले सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। इनमें विदेशी सैलानी भी काफी संख्या में हैं। शिवालिक डीलक्स में वेंटिग लिस्ट 100 के पार पहुंच गई है और हिमालयन क्वीन में 50 की वेटिंग बनी हुई है

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों की तादाद में तेजी से बढोतरी हो रही है

summer holiday in shimla by toy train, special package of railways  for couple

गर्मी की छुट्टियों में सैलानियों की भीड़-भाड़ को देखते हुए कालका से शिमला के लिए कई स्पेशल टॉय ट्रेन चलाई जा रही है। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी के कारण सैलानियों की तादाद में तेजी से बढोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए रेलवे ने अपनी तरफ से सैलानियों खासकर कपल के लि‌ए स्पेशल कोच चलाने का यह फैसला किया है।

शिमला जाने वाले ज्यादातर सैलानियों की टॉय ट्रेन ही पहली पसंद होती है। रेलवे प्रशासन ने सिर्फ मई माह में ही दस दिनों के अंतराल पर लगातार 2 हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन शुरू की है। यह सुबह 6.30 बजे कालका रेलवे स्टेशन से खुलेगी।

स्पेशल ट्रेन में सभी सुविधाएं शिवालिक डिलकश जैसी ही होंगी। इससे पहले हॉली डे स्पेशल टॉय ट्रेन शिवालिक डिलकश ट्रेन 5.30 बजे चलाई जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed