फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sultaan movie shooting salman khan fight real wrestler says truth at rohtak

सलमान से लड़ने वाला असली पहलवान आया सामने, बताया सच

Wed, 29 Jun 2016 09:37 AM IST
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 29 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
sultaan movie shooting salman khan fight real wrestler says truth at rohtak
राजू पहलवान से फिल्म सुल्तान में कुश्ती लड़े हैं सलमान
सुल्तान फिल्म में शूटिंग के दौरान कुश्ती लड़ने के संबंध में विवादित बयान देने के बाद अभिनेता सलमान खान जहां आलोचना झेल रहे हैं, वहीं उनसे फिल्म में कुश्ती लड़ने वाले लंबे-चौड़े पहलवान का कहना है कि शूटिंग के दौरान उनसे कुश्ती लड़ने के बाद अभिनेता की हालत वाकई खराब हो जाती थी।
विज्ञापन


पहलवान का कहना है कि उनसे कुश्ती लड़ने के बाद कई बार सलमान खान की ऐसी हालत हो जाती थी कि उन्हें सहारा देकर अखाड़े से बाहर लेकर जाना पड़ता था। कई बार अभिनेता की मांस पेशियां तक खिंच गईं। लेकिन वह अपनी बात किसी दूसरी तरह का उदाहरण देकर भी बता सकते थे। इस तरह किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। 
विज्ञापन


रोहतक के मेहर सिंह अखाड़े में प्रैक्टिस करने वाले राजू पहलवान की लंबाई 6 फुट 9 इंच है। राजू का वजन 140 किलोग्राम है। राजू हरियाणा के सबसे लंबे पहलवानों में शामिल हैं। उनकी लंबाई और शरीर को देखकर ही फिल्म सुल्तान में सलमान से कुश्ती लड़ने के लिए चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू को मार्च में मुंबई के गोरेगांव बुलाया गया

sultaan movie shooting salman khan fight real wrestler says truth at rohtak
राजू पहलवान से फिल्म सुल्तान में कुश्ती लड़े हैं सलमान
फरवरी महीने में फिल्म से जुड़े कुछ लोग मुंबई से रोहतक अखाड़े में पहलवानों को देखने आये थे। उन्होंने राजू पहलवान को देखते ही सलमान के साथ कुश्ती लड़ने के लिए चुन लिया था।

राजू को मार्च में मुंबई के गोरेगांव बुलाया गया, जहां सात अन्य पहलवान थे। सलमान ने हरियाणा केसरी बनने के लिए सभी से कुश्ती लड़ी, लेकिन राजू के साथ कुश्ती लड़ने में सलमान की हालत सबसे ज्यादा खराब हुई। राजू बताते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ सलमान ने कई राउंड कुश्ती लड़ी। इस दौरान कई बार उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया।

शूटिंग के दौरान ऐसे भी मौके आए जब सलमान को सहारा देकर अखाड़े से बाहर लेकर जाना पड़ा। इसके बाद मालिश करके उन्हें फिर से अखाड़े में उतारा गया। राजू कहते हैं कि रोजाना प्रैक्टिस करने वाला पहलवान भी कुछ दिन कुश्ती से दूर रहे और उसके बाद अखाड़े में उतरे तो उसका भी शरीर दर्द करता है।

सलमान खान तो पहली बार कुश्ती लड़ रहे थे। वह भी मुझ जैसे 140 किलो वजनी और साढ़े छह फुट लंबे पहलवान को पटखनी देनी पड़ जाए तो वह आसान नहीं होती। शूटिंग के दौरान वाकई उनकी हालत बहुत खराब हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed