फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhna Lake water level is just one foot away from the danger mark

खतरा : सुखना लेक का जलस्तर खतरे के निशान से महज एक फुट दूर

Wed, 04 Aug 2021 09:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sukhna Lake water level is just one foot away from the danger mark
चंडीगढ़। भारी बारिश की वजह से सुखना लेक के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को हुई बारिश के बाद सुखना लेक का जलस्तर 1161.60 फुट तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से महज एक फुट की दूरी पर है। खतरे का निशान 1163 फुट पर है। ऐसे में अगर जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा तो सुखना के फ्लड गेट को खोलने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर सुखना कैचमेंट एरिया में ज्यादा बारिश होती है तो लेक के फ्लड गेट कभी भी खोलने पड़ सकते हैं। यही कारण है कि लेक पर अधिकारियों की तैनाती के साथ ही हर घंटे के बाद जलस्तर बढ़ने की जानकारी ली जा रही है। यूटी प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि सुखना लेक के बढ़ते जलस्तर के चलते लेक पर विभाग के कर्मचारियों की पहले ही तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

पंजाब को भी इसे लेकर कई बार अलर्ट जारी किया गया है। पिछले वर्ष 23 अगस्त को भारी बारिश की वजह से सुखना लेक में जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया था। इसके बाद प्रशासन को सुखना के फ्लड गेट खोलने पड़े थे। इससे दो साल पहले 24 सितंबर 2018 को भी सुखना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया था, जिसके बाद लेक के दोनों गेटों को खोलना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed