फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sukhna lake going to dry due to one reason, exposed in study report

सुखना लेक के सूखने की बड़ी वजह आई सामने, सिर्फ 7 फुट गहराई बची है

Wed, 03 May 2017 02:43 PM IST
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 May 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
sukhna lake going to dry due to one reason, exposed in study report
सुखना लेक घूमने गए पर्यटकों से मारपीट - फोटो : File Photo
लोगों के पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट सूखना लेक के सूखने का बड़ा कारण सामने आया है। इसकी वजह से लेक की गहराई भी कम कर दी है। सूखती सुखना को बचाने में चंडीगढ़ प्रशासन फेल साबित हो रहा है। पानी का इंतजाम तो दूर गाद निकालने में भी टालू रवैया अपनाए हुए है।
विज्ञापन


गाद ने सुखना की भंडारण क्षमता कम कर दी है। हालत यह है कि लेक में आधी गाद है और आधा पानी। वर्तमान में पानी का स्तर 1153.25 फुट है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि पानी का स्तर इतना भी नहीं है। इसमें आधा हिस्सा गाद का है। साल 2012 के बाद से अब तक गाद नहीं निकाली गई है।
विज्ञापन


प्रशासन के पास सिर्फ दो माह हैं। इसके बाद मानसून आ जाएगा। इसके बाद गाद निकालना मुश्किल हो जाएगा। प्रशासन अब भी हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

रुड़की भी सूखने की मुख्य वजह गाद को बता चुका है

sukhna lake going to dry due to one reason, exposed in study report
सुखना लेक बचाने के लिए पाइप लाइन डालने का काम
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलॉजी (एनआईएच) रुड़की भी अपनी स्टडी में सुखना के सूखने की मुख्य वजह गाद को बता चुका है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन शहर की लाइफलाइन सुखना को बचाने के लिए अब तक ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाईड्रोलॉजी की स्टडी को आधार बनाते हुए पर्यावरण विभाग ने यूटी के इंजीनियरिंग विभाग से गाद की समस्याओं के हल के लिए आधुनिक मशीन खरीदनें के लिए कहा था।

लेकिन इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही के चलते अब तक सुखना लेक में से सिल्ट (गाद) निकालने के लिए मशीन नहीं खरीदी गई। इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की ओर से इस आधुनिक मशीन पर करीब 1 करोड़ रुपये खर्च किए जाने थे। लेकिन बजट पास न होने के चलते मशीन की खरीदारी भी अधर में पड़ गई। आईएफएस संतोष कुमार ने बताया कि सुखना के लिए पानी का मुख्य स्त्रोत बारिश है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में बारिश न होने के चलते सुखना का सूखना स्वाभाविक है।

पहले 5 सालों में ही 23 प्रतिशत तक सूखी गई थी सुखना

sukhna lake going to dry due to one reason, exposed in study report
सुखना लेक पर पहुंचे विदेशी परिंदे
सुखना का निर्माण वर्ष 1958 में हुआ था। पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सुखना के निर्माण से लेकर अगले पांच साल के बीच सुखना का वाटर लेवल 23 प्रतिशत घटा गया था। उसी समय शहर के शिल्पकार ली कार्बूजिए ने प्रशासन व मौजूदा सरकार को गाद की समस्या को लेकर सचेत किया था। जिसके बाद ग्रेटर पंजाब गवर्नमेंट ने वर्ष 1963 में  सुरखा के संरक्षण के लिए करीब 26 स्क्वायर किलोमीटर जमीन अधिग्रहीत की थी।

संरक्षण के लिए कमेटी तो बनी लेकिन बैठक नहीं हुई
सुखना के संरक्षण को लेकर वर्ष 2011 में प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी का  नेतृत्व चीफ कंजर्वेटर आफिसर के हाथों में था। लेकिन कमेटी की बैठक न होने के चलते सुखना के संरक्षण को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

सुखना को बचाने के लिए सुझाव
पीयू के प्रोफेसर अमरीक सिंह ने कहा कि गाद पानी की गहराई कम कर देती है। वहीं, पानी में वीड पैदा होने के कारण वाटर लेवल कम होता जाता है। इसके लिए समय समय पर पानी में से वीड व गाद निकालते रहना चाहिए।

हाईकोर्ट के निर्देश पर सुखना के संरक्षण के  लिए प्रशासन की ओर से जल्द ही तकनीकी विशेषज्ञ की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा सुखना में से सिल्ट व वीड निकालने का काम जारी है।
- अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed