फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhna Lake gate opened by three inches; alert issued for low-lying areas

Chandigarh News: सुखना झील का गेट तीन इंच खोला, निचले इलाकों में अलर्ट

Mon, 31 Aug 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sukhna Lake gate opened by three inches; alert issued for low-lying areas
चंडीगढ़। मानसून के बीच सुखना झील का जलस्तर बढ़कर 1162.95 फीट पहुंच गया। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने एहतियाती कदम उठाते हुए रविवार रात 8:30 बजे रेडियल गेट नंबर-1 को तीन इंच खोल दिया। गेट खोलने का उद्देश्य झील के जलस्तर को नियंत्रित करना और अतिरिक्त पानी की सुरक्षित निकासी करना है। झील से पानी छोड़े जाने को देखते हुए चंडीगढ़ के साथ एसएएस नगर (मोहाली) और पंचकूला के उपायुक्तों को भी सूचना दे दी गई है। संबंधित प्रशासन को निचले इलाकों में सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन


24 घंटे निगरानी
इंजीनियरिंग विभाग ने सुखना झील के रेगुलेटर एंड पर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की है। अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो लगातार झील के जलस्तर और पानी के बहाव पर नजर रखेंगे। जलस्तर में बढ़ोतरी होने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन के अनुसार कैचमेंट क्षेत्र से लगातार झील में आ रहे पानी को देखते हुए यह कदम सरकारी संपत्ति और बुनियादी ढांचे को संभावित नुकसान से बचाने के लिए उठाया गया है। विभाग मौसम की स्थिति और झील के जलस्तर की लगातार निगरानी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि परिस्थितियों के अनुसार जलस्तर नियंत्रित करने के लिए आगे भी जरूरी कदम समय पर उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed