फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhjinder Singh Randhawa said police will increase patrolling in Punjab

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा: पंजाब में पुलिस हाई अलर्ट, गश्त बढ़ाई जाएगी, जल्द खरीदे जाएंगे पीसीआर वाहन

Wed, 24 Nov 2021 01:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/अमृतसर Published by: ajay kumar Updated Wed, 24 Nov 2021 01:51 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री रंधावा ने कहा कि पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर देश की सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल की जांच कर रही हैं। भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए सरकार प्रयास होंगे। उन्होंने कहा कि जिस सैन्य स्थल के पास आतंकी हमला हुआ था वहां रोशनी का बंदोबस्त तक नहीं है। पठानकोट डीसी को माइनिंग फंड जारी करने को कहा गया है। ताकि वहां लाइटें लगवा कर रोशनी की व्यवस्था की जा सके। 

विज्ञापन
Sukhjinder Singh Randhawa said police will increase patrolling in Punjab
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में इस वक्त हाई अलर्ट है और पुलिस सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस की तर्ज पर गश्त बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि डिफेंस को मजबूत करने के लिए शहरों के साथ-साथ राज्य के सभी गांव में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिससे आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।

विज्ञापन

  
उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पठानकोट में ग्रेनेड हमले के दो घंटे बाद उन्हें जानकारी देने पर हैरानी जताई। वहां के एसएसपी को भी उनके साथ ही इसकी जानकारी मिली। हमले संबंधी जानकारी मिलने में हुई देरी को लेकर जांच के आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


रंधावा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के आपसी संबंधों पर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी प्रधान के एक-दूसरे के साथ चलने पर ही पंजाब की जनता को इंसाफ मिल सकता है। अब एसएसपी या फिर एसएचओ अपने स्तर पर किसी को भी सुरक्षा कर्मी मुहैया नहीं करवाएंगे। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी अपने इलाकों को नहीं छोड़ेंगे। इलाका छोड़ने से पहले अपने सीनियर अधिकारी को सूचित करेंगे। थाना प्रभारी अपने हलकों में गश्त और नाकेबंदी की खुद जांच करेंगे। उपमुख्यमंत्री, जिनके पास गृह मंत्रालय भी है, रंधावा ने कहा कि चुनावों से पहले या चुनावों के दौरान हर बार पाकिस्तान पंजाब का माहौल खराब करने का प्रयास करता है। 

पीसीआर के लिए बहुत जल्द नए वाहन खरीदे जाएंगे, इसकी योजना बना ली गई है। रेहड़ी और फलों वालों की भी चेकिंग की जाए और उनके आधार कार्ड चेक किए जाएं। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं। उन्होंने पंजाब के सभी एसएसपीज और कमिश्रनरों से तस्करों की अगले दो दिनों में लिस्ट मांगी है, ताकि उसकी जानकारी मीडिया में दी जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब की सुरक्षा के लिए 90 हजार पुलिस कर्मचारी और 12 हजार होम गार्ड जवान तैनात हैं।

बटालियनों व पुलिस थानों से चल रही अनाधिकृत गनमैन ड्यूटी
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राज्य की पुलिस बटालियनों व पुलिस थानों में चल रही अनाधिकृत गनमैन ड्यूटी पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी जोन के आईजी /डीआईजी को निजी तौर पर ऑडिट कर 25 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके साथ ही गृह मंत्री रंधावा ने बिना मंजूरी के अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मामलों पर भी संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए हैं कि कोई भी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बिना निगरान अधिकारी की मंजूरी के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं जाएगा और आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारी /कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

रंधावा ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि पुलिस बटालियनों व पुलिस थानों में से अनाधिकृत तौर पर गनमैन ड्यूटी लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मामला है। इसी तरह पुलिस अधिकारी/कर्मचारी बिना मंजूरी के अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर चले जाते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि पुलिस एक अनुशासनात्मक फोर्स है और उसमें ऐसी अनुशासनहीनता नहीं सहन होगी। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बीच उपमुख्यमंत्री की तरफ से दोनों मामलों में लिए गए संज्ञान पर प्रमुख सचिव (गृह) अनुराग वर्मा ने लिखित हिदायतें भी जारी कर दी हैं। उन्होंने बटालियनों व पुलिस थानों में अनाधिकृत गनमैन ड्यूटी लगाने संबंधी सभी आईजी/डीआईजी को पत्र लिखकर उनके अधीन क्षेत्रों में से कम से कम दो थानों का निजी तौर पर मैनपावर आडिट करके और एचआरएमएस रिकार्ड देखने के बाद 25 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed