फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir singh badal in bathinda, Gunda Tax issue

सुखबीर बादल की जुबान फिसली, बोले- कांग्रेसी हमसे ज्यादा वसूल रहे गुंडा टैक्स

Fri, 09 Feb 2018 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 09 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir singh badal in bathinda, Gunda Tax issue
Sukhbir Badal - फोटो : File Photo
बठिंडा जिले के गांव रामसरा में लगी श्री गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी के ठेकेदारों से कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से वसूल किए जा रहे गुंडा टैक्स के विरोध में वीरवार को शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका और बब्बी बादल ने रिफाइनरी में पहुंचकर अधिकारियों व ठेकेदारों से बैठक की। 
विज्ञापन


इस दौरान बैठक के बाद मीडिया से बात करते करते पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल की जुबान फिसल गई। उनसे एक मीडिया कर्मी ने जब पूछा कि अकाली सरकार में तलवंडी से अकाली दल के विधायक जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू रिफाइनरी के ठेकेदारों से गुंडा टैक्स वसूलते थे।
विज्ञापन


इस पर सुखबीर ने कहा कि उनकी पार्टी का विधायक इतना नहीं करता था, जितना कांग्रेसी करते हैं। यानी उन्होंने कहा कि कांग्रेसी उनसे ज्यादा गुंडा टैक्स वसूल रहे हैं। हालांकि इसके बाद मौका संभालते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो वह गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल ने बडे़ प्रयास कर रिफाइनरी को बठिंडा में चलवाया है और बाहरी निवेश लेकर आए हैं। लेकिन अब कांग्रेस सरकार आते ही रिफाइनरी में काम करने वाले ठेकेदारों से कांग्रेस विधायक मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जोजो व रामपुरा से विधायक गुरप्रीत कांगड गुंडा टैक्स के नाम पर वसूली कर रहे हैं, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि रिफाइनरी का एक और प्रोजेक्ट कुछ ही दिनों में आना वाला है, ऐसे हालात में वह चल नहीं पाएगा।

जोजो ने बहुत लोगों को डराया धमकाया : बादल

Sukhbir singh badal in bathinda, Gunda Tax issue
सुखबीर बादल - फोटो : file photo
जोजो ने बहुत लोगों को डराया धमकाया : बादल
इससे पहले बैठक में उन्होंने उन्होंने रिफाइनरी अधिकारियों व काम करने वाले ठेकेदारों को आश्वासन दिया कि गुंडा टैक्स मामले पर शिअद उनके साथ है। अगर संघर्ष करने की जरूरत पड़ी तो अकाली दल पीछे नही हटेगा।

बादल ने कहा कि जोजो ने बहुत लोगों को डराया धमकाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीएसटी के बदले मनप्रीत बादल अपने रिश्तेदार के नाम जोजो सर्विस टैक्स वसूल कर रहा है। जिसके विरोध में अकाली दल हमेशा रिफाइनरी के अधिकारियों व जहां काम करने वाले ठेकेदारों के साथ है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में गुंडा टैक्स वसूलने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए चाहे अकाली दल को कोई भी संघर्ष करना पडे़ वह पीछे नहीं हटेंगे। बादल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनप्रीत ने जैसे काम गिदड़बाहा में किए है, अब वही काम बठिंडा में अपने रिश्तेदार जोजो के जरिये करा रहा है।

कांग्रेस नेता बोले- पहले खुद के गिरेबां में झांकें

Sukhbir singh badal in bathinda, Gunda Tax issue
मनप्रीत बादल - फोटो : File Photo
कांग्रेस नेता बोले- पहले खुद के गिरेबां में झांकें
सुखबीर बादल के आरोपों पर जब बठिंडा शहरी से विधायक एवं वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले सुखबीर अपने व अपने साले मजीठिया पर लगे गंभीर आरोपों का जवाब लोगों को दें। उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, बाद में किसी पर आरोप लगाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल के बारे में प्रदेश के लोगों को भलीभांति पता है कि वह कितना सच बोलते हैं। इस संबंध में मनप्रीत के रिश्तेदार जोजो से बात की तो उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं।

रामपुरा से विधायक गुरप्रीत कांगड ने भी आरोपों को बेबुनियाद बताया। जबकि कांग्रेस नेता खुशबाज सिंह जटाणा का कहना था कि अकालियों ने जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं वह गलत हैं।

गौर हो कि कुछ दिन पहले जब डिप्टी कमिश्नर बठिंडा दीप्रवा लाकरा ने रिफाइनरी का दौरा किया था तो वहां काम करने वाले ठेकेदारों ने डिप्टी कमिश्नर को शिकायत दी थी कि कांग्रेस से संबंधित कुछ लोग उनसे गुंडा टैक्स वसूल रहे है। इस बारे में जब मामला मीडिया में आया तो प्रदेश की राजनीति एकदम से गरमा गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed