फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir badal sukhpal khaira Punjab loksabha election campaign akali dal congress all update

ये कैसी राजनीति: आखिरी चरण में आते-आते बदल गया पंजाब का चुनाव! अब पंजाबी बनाम बाहरी पर जोर

Mon, 20 May 2024 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 20 May 2024 11:46 AM IST
सार

पंजाब की 13 सीटों पर एक जून को मतदान होना है। इस बार कोई भी पार्टी गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ रही है। सभी पार्टियों ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। ऐसे में मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। 

विज्ञापन
Sukhbir badal sukhpal khaira Punjab loksabha election campaign akali dal congress  all update
पंजाब लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में एक जून को आखिरी चरण में मतदान होगा। प्रचार जोरों पर हैं। लुभावने वादों से जनता का मन मोहने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पंजाब में प्रचार एक दूसरे पर छींटाकशी तक सीमित था लेकिन अंतिम चरण आते आते प्रचार का रुख बदलने लगा है। 

विज्ञापन


गुरुओं और पीरों की धरती कहे जाने वाले पंजाब ने हर किसी को खुले दिल से अपनाया है। लेकिन इस बार चुनाव में पहली बार पंजाबी बनाम बाहरी का मुद्दा उठा है। 

अकाली दल ने घोषणा पत्र में शामिल किया बाहरी का मुद्दा
शिरोमणि अकाली दल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में साफ कर दिया है कि वे सिर्फ पंजाबी नौजवानों को रोजगार देंगे, बाहरी लोगों को लिए जमीन की बिक्री नहीं होने देंगे। यानी पंजाब से बाहर के लोगों को यहां नौकरी नहीं मिलेगी। सुखबीर बादल का कहना है कि पंजाब में जमीन भी सिर्फ पंजाबी लोग ही खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


सुखपाल खैरा ने भी उठाया मुद्दा
वहीं संगरूर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल खैरा ने पंजाब की सरकारी नौकरिया, गैर पंजाबियों को देने की बात उठाई। उन्होंने इसके लिए आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को घेरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संगरूर में एक जनसभा में खैरा ने दावा किया है कि पंजाब की सरकारी नौकरी तो हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और हिमाचल के लोगों को दी जा रही है। जबकि हिमाचल में तो 52 साल पहले गैर हिमाचली को नौकरी व जमीन नहीं देने का कानून बना हुआ है।


खैरा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी साजिश के तहत पंजाब की जनसांख्यिकीय तस्वीर को बदलना चाहते हैं। पंजाब से करीब 70 लाख लोग पहले ही विदेश चले गए हैं और यदि बाहरी राज्यों से लोगों का आगमन जारी रहा तो पंजाब में पंजाबियों की संख्या कम हो जाएगी। जबकि 2023 में उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा को इस संबंधी एक प्रस्ताव दिया था। जिसमें पंजाब की नौकरी, पंजाब के नौजवान को मिले। पंजाब की जमीन पर पंजाब के लोगों का अधिकार हो, इसकी मांग की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed