फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sukhbir Badal and AAP targets on Punjab government in Ludhiana Central Jail violence issue

लुधियाना जेलकांडः सुखबीर बोले- जेलमंत्री को बर्खास्त कर न्यायिक जांच कराए सरकार, आप भी हुई हमलावर

Fri, 28 Jun 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Sukhbir Badal and AAP targets on Punjab government in Ludhiana Central Jail violence issue
सुखबीर बादल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने लुधियाना जेल में फैली अराजकता और हिंसा के लिए जेलमंत्री सुखजिंदर रंधावा को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही घटना की न्यायिक जांच करवाने को कहा है। सुखबीर ने कहा कि घटना पर हैरानी जताते हुए कहा कि सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक पंजाब के इतिहास में कभी नहीं हुई। 

विज्ञापन


कैदियों ने बगावत कर जेल में गैस सिलेंडरों से धमाके किए। एक डीएसपी और जेल गार्डों को मारपीट कर घायल कर दिया और जेल तोड़कर फरार हो गए। यह पंजाब की जेलों में प्रशासनिक प्रबंध तहस-नहस होने का सूचक है। इस बात की जांच होनी चाहिए कि इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई, जेल प्रशासन काबू क्यों नहीं कर पाया। 

विज्ञापन

Sukhbir Badal and AAP targets on Punjab government in Ludhiana Central Jail violence issue
लुधियाना जेल में हिंसा पर काबू पाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इसकी जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बतौर जेल मंत्री रंधावा का रिकॉर्ड सबसे ज्यादा खराब है। पिछले दिनों ही नाभा की हाई सिक्योरिटी जेल में बेअदबी के आरोपी महिंदर पाल बिट्टू का कत्ल हो गया था। लगातार जेलों से नशे और मोबाइल बरामद करने की भी खबरें आती रहती हैं। इसलिए रंधावा को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

रंधावा जेल, कैप्टन गृह मंत्रालय छोड़ें - आप
नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा ने लुधियाना जेल में हुई हिंसक घटना के लिए जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से बतौर गृहमंत्री इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह डगमगा चुकी है। सबसे सुरक्षित मानी जाती नाभा जेल में महिंदर पाल बिट्टू का कत्ल हो गया। उसके एक हफ्ते बाद यह दूसरी बड़ी घटना हुई है। लुधियाना की घटना ने गुरदासपुर और कपूरथला जेलों की घटनाओं को भी ताजा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed