फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sudesh Sharma became the director of NCZCC Prayagraj

Chandigarh News: सुदेश शर्मा बने एनसीजेडसीसी प्रयागराज के निदेशक

Mon, 28 Jul 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sudesh Sharma became the director of NCZCC Prayagraj
चंडीगढ़। शहर के लिए सम्मान की बात है। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुदेश शर्मा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की है। शहर के तमाम रंगकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है। उनका कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। यह अवधि उक्त पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आंकी जाएगी। सुदेश शर्मा ऐसे पहले चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष हैं जो इस पद से त्यागपत्र देकर उच्च पद पर जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वे सोमवार को चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे और आगामी वीरवार को प्रयागराज में पदभार संभालेंगे।
विज्ञापन

ये अवॉर्ड मिल चुके
सुदेश शर्मा को वर्ष-2021 में नाटक में निर्देशन के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड मिल चुका है। यह अवॉर्ड उन्हें नाटक में निर्देशन के लिए मिला है। 2010 में हरियाणा सरकार की ओर से पंडित लखमी चंद पुरस्कार प्रदान किया गया। 2002 में संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश की ओर से सफदर हासमी अवॉर्ड से सम्मनित किया गया। वर्ष 2001 में बलराज साहनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

14 साल की उम्र में संभाला था स्टेज
सुदेश शर्मा ने बताया कि 14 साल की उम्र से ही वह स्टेज पर आ गए थे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। रंगमंच में उनका 45 साल का अनुभव है और वे अभिनेता और निर्देशक हैं। वे चंडीगढ़ की थिएटर ग्रुप थिएटर फॉर थिएटर के संस्थापक और निर्देशक हैं। उन्होंने अब तक हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी के 70 से भी अधिक नाटकों का देश और विदेश में निर्देशन किया है। साथ ही करीग 100 से अधिक नाटकों में अभिनय कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed