{"_id":"5ef491b68ebc3e42d56e7d7d","slug":"sub-inspector-of-cid-shot-dead-in-abohar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर खड़े सीआईडी सब इंस्पेक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर पर खड़े सीआईडी सब इंस्पेक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मौत
Thu, 25 Jun 2020 05:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का जिला मुख्यालय में तैनात सीआईडी सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह की बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर ही बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी हरजीत सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गुरुवार सुबह डीआईजी हरदयाल सिंह मान, एआईजी इंटेलिजेंस देसराज समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने वारदातस्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
बसंत नगर निवासी और नगर थाना-1 के एएसआई भगवान सिंह का करीब 30 वर्षीय भतीजा गुरविंदर सिंह देर रात अपने घर के नजदीक ही एक मेडिकल स्टोर पर खड़ा था, तभी कार में आए कुछ लोगों ने उसके सिर पर लगातार फायर कर दिए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसपी मंजीत सिंह व डीएसपी राहुल भारद्वाज मौके पर पहुंचे और गुरविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
गुरविंदर की मंगनी हो चुकी थी और कुछ माह बाद शादी होने वाली थी। मार्च में लॉकडाउन लगने के कारण शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुरविंदर सिंह के सिर में तीन गोलियां लगी हैं। गुरुवार सुबह डीआईजी व एआईजी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और सीतो रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
गुरविंदर सिंह फाजिल्का जिला मुख्यालय में सीआईडी सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। मामले की जांच सीआईए स्टाफ अबोहर व फाजिल्का को सौंपी गई है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्जकर बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।