फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sub-inspector of CID shot dead in Abohar of Punjab

मेडिकल स्टोर पर खड़े सीआईडी सब इंस्पेक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में मौत

Thu, 25 Jun 2020 05:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Jun 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
Sub-inspector of CID shot dead in Abohar of Punjab
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फाजिल्का जिला मुख्यालय में तैनात सीआईडी सब इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह की बुधवार रात करीब 10 बजे घर के बाहर ही बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी हरजीत सिंह बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। गुरुवार सुबह डीआईजी हरदयाल सिंह मान, एआईजी इंटेलिजेंस देसराज समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने वारदातस्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


बसंत नगर निवासी और नगर थाना-1 के एएसआई भगवान सिंह का करीब 30 वर्षीय भतीजा गुरविंदर सिंह देर रात अपने घर के नजदीक ही एक मेडिकल स्टोर पर खड़ा था, तभी कार में आए कुछ लोगों ने उसके सिर पर लगातार फायर कर दिए। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसपी मंजीत सिंह व डीएसपी राहुल भारद्वाज मौके पर पहुंचे और गुरविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- अब हरियाणा में बनेंगी लिथियम बैटरी, जापानी कंपनी लगाएगी कारखाना, चीन को झटका
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरविंदर की मंगनी हो चुकी थी और कुछ माह बाद शादी होने वाली थी। मार्च में लॉकडाउन लगने के कारण शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुरविंदर सिंह के सिर में तीन गोलियां लगी हैं। गुरुवार सुबह डीआईजी व एआईजी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का जायजा लिया और सीतो रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। 

गुरविंदर सिंह फाजिल्का जिला मुख्यालय में सीआईडी सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। मामले की जांच सीआईए स्टाफ अबोहर व फाजिल्का को सौंपी गई है। एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्जकर बारीकी से जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed