फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students' uproar, tussle, scuffles, broken glass of library over opening of library in PU

पीयू में पुस्तकालय खोलने को लेकर छात्रों का हंगामा, नोकझोक, धक्का-मुक्की, पुस्तकालय का शीशा टूटा

Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Students' uproar, tussle, scuffles, broken glass of library over opening of library in PU
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में कई छात्र संगठनों ने बुधवार को सभी छात्रों के लिए पुस्तकालय खोलने की मांग पर मुख्य पुस्तकालय के बाहर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। सुरक्षा घेरा तोड़कर छात्र पुस्तकालय में घुस गए। इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोक व धक्कामुक्की हुई। इसी दौरान पुस्तकालय का एक शीशा भी टूट गया। आखिर में पीयू ने छात्रों का गुस्सा देखकर सभी छात्रों के लिए पुस्तकालय खोल दिया। इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

वीसी कार्यालय से पुस्तकालय तक नारेबाजी
एएसए, एनएसयूआई, पीएसयू ललकार, पुरसा, एसएफएस, सोपू आदि छात्र संगठनों के कार्यकर्ता दिन में 11 बजे वीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी की। बारिश आने के बाद सभी कार्यकर्ता एसी जोशी पुस्तकालय के बाहर एकत्रित हो गए। यहां सुरक्षा कर्मी बड़ी संख्या में बैठे थे। पुस्तकालय के मुख्य द्वार के पास से टेबल लगाकर सुरक्षा घेरा बनाया गया था। विद्यार्थियों ने कहा कि पुस्तकालय खोला जाए। यह बात सुरक्षा कर्मियों ने नहीं मानी। उसके बाद एक छात्र ने पुस्तकालय का गेट खोल दिया और सुरक्षा घेरा अन्य कार्यकर्ताओं ने हटा दिया और पुस्तकालय में सभी घुस गए। इस दौरान बाहर खड़ी पुलिस को विद्यार्थियों ने अंदर नहीं जाने दिया। छात्र एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे। अंदर खड़े सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की हो गई, लेकिन विद्यार्थी पुस्तकालय में प्रवेश कर गए। यहां प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन

प्रथम व तीसरा तल केवल शोधार्थियों के लिए खुलेगा
आखिरकार पुस्तकालय के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सामने आकर घोषणा की कि पुस्तकालय सभी विद्यार्थियों के लिए खुला रहेगा। 50 फीसदी विद्यार्थी एक साथ बैठक सकेंगे। पुस्तकालय सुबह आठ से रात नौ बजे तक खुलेगा। प्रथम व तृतीय तल पर शोधार्थी ही जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसका समय सुबह नौ से रात आठ बजे तक रहेगा। विद्यार्थियों को प्रवेश के दौरान पहचान पत्र दिखाना होगा। साथ ही कर्फ्यू या लॉकडाउन के दिन पुस्तकालय बंद रहेगा। इसी के साथ विद्यार्थियों ने अपने संघर्ष की जीत के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि अन्य मांगों के लिए भी छात्र जल्द ही प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed