फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students shouted slogans surrounded PU VC office and residence

छात्रों ने पीयू वीसी कार्यालय और आवास घेरकर की नारेबाजी, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 09 Jun 2021 02:07 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Students shouted slogans surrounded PU VC office and residence
चंडीगढ़। पीयू की ओर से बाहरी गाइड वाले शोधार्थियों को छात्रावास न देने के आदेश को लेकर छात्रों में उबाल आ गया। छात्रों ने वीसी कार्यालय से लेकर वीसी आवास तक का घेराव किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई। काफी देर तक प्रदर्शन चला। इस दौरान पंजाब विश्वविद्यालय में पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा केपी वहां से किसी काम से गुजरे। उनके आने का पता चलते ही शोधार्थियों ने उनकी गाड़ी के आगे आकर वीसी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद पीयू प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने छात्रों से दो दिन का समय मांगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा। उसके बाद छात्र वहां से पहुंचकर एडमिन ब्लॉक पर आ गए। जहां कई अन्य मांगों को लेकर उनका प्रदर्शन चल रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में पीयू ने आदेश जारी किया है कि बाहरी गाइड वाले शोधार्थी छात्रावास में दाखिल नहीं होंगे। इसके तर्क भी दिए हैं, लेकिन छात्रों को यह चीज रास नहीं आई क्योंकि उन्हें नुकसान हो रहा है। अब तक शोधार्थियों को छात्रावास मिलता रहा है, लेकिन अब अचानक उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। इसी को लेकर शोधार्थी वीसी कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां शोधार्थियों ने कहा कि पीयू प्रशासन अभी तक पुस्तकालय व प्रयोगशालाओं को ही ताले लगा रही थी। वहीं अब शोधार्थियों को भी छात्रावासों से निकालना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाहरी गाइड के जरिए कई शोधार्थी कार्य कर रहे हैं। वे अपने विभागों में सुविधाएं ले रहे हैं। साथ ही इसके लिए शुल्क आदि दिया जा रहा है। इसके बावजूद पीयू उन्हें छात्रावास नहीं देना चाहती। इसके बाद छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर तक प्रदर्शन चला, लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अधिकारियों के नहीं आने के कारण छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा था। उन्होंने वीसी आवास की ओर मार्च किया। वहां जाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक हुई। पुलिस के प्रयास से पीयू प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र आदेश वापस लेने की मांग पर अड़े थे। पीयू प्रशासन आखिर दबाव में आया और उन्होंने दो दिन में समस्या के समाधान की बात कही। उसके बाद छात्र शांत हुए और एडमिन ब्लॉक पहुंचकर दूसरी मांगों के लिए धरना दिया, जिसमें प्रयोगशाला व पुस्तकालय खोलने से लेकर कई मांगें शामिल हैं। इस संबंध में भी पीयू वीरवार को निर्णय लेगी। नौ जून तक लॉकडाउन के कारण निर्णय नहीं लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed