फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students said - it is necessary to have members of the graduate class in PU Senate, they raise problems

छात्र बोले- पीयू सीनेट में स्नातक वर्ग के सदस्यों का होना जरूरी, वही उठाते हैं समस्याएं

Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Students said - it is necessary to have members of the graduate class in PU Senate, they raise problems
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी सीनेट में स्नातक वर्ग के सदस्यों की संख्या में कटौती के बाद छात्र परेशान हैं। उनका कहना है कि यह सदस्य अधिकांश ग्रामीण इलाकों से आते हैं। छात्रों के सीधे संपर्क में रहते हैं। उनके मुद्दों को सीनेट में उठाते हैं, लेकिन अब सदस्यों की कटौती से उन्हें नुकसान होगा। वह चाहते हैं कि इनकी संख्या में चांसलर कार्यालय से कटौती न हो।
विज्ञापन

पीयू शासन सुधार के लिए बनाई गई हाई पावर कमेटी ने सीनेट में सदस्यों की संख्या घटाकर 47 करने की सिफारिश की है, जो चांसलर कार्यालय को भेजी गई है। सीनेट में अलग-अलग वर्ग से सदस्य चुनकर आते हैं। इनमें स्नातक वर्ग से 15 सदस्य होते हैं। इनके लिए देशभर में बूथ बनते हैं। लाखों छात्र मतदान करते हैं। शासन सुधार वाली समिति ने स्नातक वर्ग चुनाव प्रक्रिया को लगभग खत्म कर दिया है। इससे छात्रों में आक्रोश है। पीयू के छात्र विक्रम शर्मा, सुमित कुमार, सुधांशु शर्मा आदि ने चांसलर से कहा है कि समिति की इन सिफारिशों को न माना जाए। यदि स्नातक वर्ग को खत्म कर दिया गया तो छात्रों को नुकसान होगा। उनका प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य सीनेट में नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed