फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students protested against fee hike in PU, staged a firm protest

Chandigarh News: पीयू में हुई फीस वृद्धि का छात्रों ने किया विरोध, प्रदर्शन कर लगाया पक्का धरना

Fri, 28 Jul 2023 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Students protested against fee hike in PU, staged a firm protest
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी दफ्तर के बाहर वीरवार को छात्रों ने फीस वृद्धि के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। दृष्टिबाधित छात्रों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। छात्रों का कहना है कि पीयू की ओर से सेल्फ फाइनेंस विभाग यूआईएलएस, यूआईईटी, यूआईपीएस इत्यादि में भारी शुल्क वृद्धि की गई है। इसे लेकर पहले भी कई सगठन ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण छात्र संगठन एसएफएस, सोई और पुसू की ओर से वीसी दफ्तर के बाहर पक्का धरना लगाया गया है। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं ने कहा कि वे फीस बढ़ोतरी का विरोध करते हैं। पड़ोसी राज्यों में बाढ़ के कारण हालात बिगड़े हुए हैं, जिस कारण छात्र आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शिक्षण संस्थान फीस वृद्धि कर रहे हैं, सरकारी संस्थानों में निजी की तर्ज पर फीस बढ़ोतरी के साथ आम छात्र नहीं पढ़ पाएगा। यह बहुत से लोगों को शिक्षा के अधिकार से वंचित कर देगा। प्रदर्शन के दौरान पीयू प्रशासन के प्रतिनिधि प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुनने पहुंचे, लेकिन उनके पास फीस बढ़ोतरी को लेकर कोई तर्क नहीं था और न ही मुद्दे को लेकर कोई हल निकाला गया। छात्रों का कहना है कि जब तक फीस बढ़ोतरी वापस नहीं ली जाती, वे धरना नहीं उठाएंगे। वहीं, पीयू में वीसी दफ्तर के गेटों को बंद करने के लिए एक सिंगल रॉड भी लगा दी गई है, जो सभी गेटों को मजबूत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed